Google Analytics —— Meta Pixel

Vaibhavi Upadhyaya: ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की अभिनेत्री की कार दुर्घटना में मौत

Vaibhavi Upadhyaya : मनोरंजन जगत से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। टीवी सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई 2 में नजर आने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyaya) का निधन हो गया है। कहा जा रहा है वह अपने मंगेतर के साथ हिमाचल का वादियों में घूम रही थी और उनकी कार खाई में गिर गई। इस एक्सीडेंट में वैभवी की मौत हो गई। हालांकि, उके मंगेतर की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो हिमाचल की घाटी में उनकी कार यू टर्न लेते वक्त अचानक खाई में गिर गई। साराभाई वर्सेज साराभाई 2 में वैभवी के साथ काम करने वाले प्रोड्यूसर और एक्टर जेडी मजेठिया ने उनके निधन की पुष्ट की। बता दें कि वैभवी जानीमानी एक्ट्रेस थी और उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया था। बता दें कि उनकी अंतिम यात्रा 1 बजे निकाली जाएगी और अंतिम संस्कार बाभाई हिंदू शमशान घाट वर्ली में किया जाएगा।

मुंबई लाई जा रही वैभवी उपाध्याय की डैड बॉडी

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो वैभवी उपध्याय की डैड बॉडी को मुंबई लाया जा रहा है। बुधवार को 11 बजे वैभवी का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। बता दें कि उनका परिवार भी चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच रहा है। प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर वैभवी के निधन की जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा- विश्वास नहीं हो रहा है। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। उनकी फैमिली उनका पार्थिव शरीर मुंबई लेकर आ रहा है, रेस्ट इन पीस।

यह भी पढ़ें:- मनीष सिसोदिया को कब मिलेगी राहत, 1 जून तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने जताया शोक

टीवी सीरियल अनुपमा में लीड रोल प्ले कर रही रूपाली गांगुली ने भी वैभवी उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वैभवी की फोटो शेयर कर लिखा- बहुत जल्दी चली गई। टीवी एक्टर देवेन भोजवानी ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने वैभवी की फोटो शेयर कर लिखा- शॉकिंग! एक बहुत अच्छी अभिनेत्री और एक प्यारी दोस्त वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई बनाम साराभाई की जैस्मीन के रूप में जाना जाता है, का निधन हो गया। कुछ घंटे पहले उत्तर में उनका एक्सीडेंट हो गया था। रेस्ट इन पीस वैभवी।

इन सीरियलों में किया था वैभवी उपाध्याय ने काम

आपको बता दें कि वैभवी ने सीआईडी, साराभाई वर्सेस साराभाई 2 , क्या कसूर है अमला का, अदालत, इशिक कल्स, सावधान इंडिया, लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसी सीरियलों में काम किया था। वह वेब सीरीज प्लीज फाइंड अटैच्ड के साथ दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक में भी नजर आईं थीं। वैभवी गुजराती थिएटर में काफी फेमस थी। (Vaibhavi Upadhyaya)

Back to top button
error: Content is protected !!