‘देख रहा है विनोद’… ‘4 शब्द’ भी सही नहीं लिख सकी मोदी सरकार की मंत्री, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की जगह लिखा- ‘बेढी पडाओ, बच्चाव’…
Beti Bachao Beti Padhao: मोदी सरकार में महिला बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ (Beti Bachao Beti Padhao) का स्लोगन सही नहीं लिख सकी. ठाकुर ने ‘बेढी पडाओ, बच्चाव’ लिख दिया. इसका वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें पूरी खबर
दरअसल, शिक्षा जागरुकता अभियान के तहत उन्हें एक बोर्ड पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (Beti Bachao Beti Padhao) का स्लोगन लिखना था. जैसे ही उन्होंने व्हाइट बोर्ड पर अपनी कलम घुमाई तो अक्षरों में कई गलतियां दिखाई दीं, जिसे पीछे खड़े कई लोगों ने नोटिस किया. वहीं, जब इस दौरान कैमरे में सबकुछ रिकॉर्ड हुआ तो इंटरनेट पर वायरल होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा.
यह भी पढ़े :- अनुशासन, साहस और निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए प्रेरित करता है NCC: CM विष्णुदेव साय
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर धार लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई हैं.
इस घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने एक्स पर हमला किया. उन्होंने लिखा, “इसे देश का दुर्भाग्य माने या लोकतंत्र की मजबूरी. देश का संविधान या हमारी शिक्षा नीति इसके लिए जिम्मेदार है.” इस हमले के बाद भाजपा ने भी इस पर पलटवार किया है.



