Trending

Weather In India: इन राज्यों में अगले दो दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather In India: देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली सहित कई प्रदेशों में लगातार मौसम खुशगवार बना हुआ है। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वही बात छत्तीसगढ़ में भी मौसम मेहरबान नजर आ रहा हैं, प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून की बारिस ने दस्तक दे दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिन बारिश होने के पूरे अनुमान हैं। बता दें, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में आगे बढ़ गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पूरे ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें : Maharashtra: सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों ने जहर पीकर कर ली खुदकुशी, पढ़ें पूरी ख़बर

मौसम विभाग ने केरल, मुंबई सहित पूर्वी मध्य प्रदेश तक बारिश का अनुमान लगाया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पूरे विदर्भ और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पूर्वी मध्य प्रदेश, पूरे छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। वही असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश जारी रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों जैसे-पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी छुटपुट वर्षा हो सकती है। (Weather In India)

Related Articles

Back to top button