सर्दियों में फैमिली के साथ घूमने के लिए ये हैं देश की बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस, यहां देखें लिस्ट

Winter Tourism India : भारत में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। भारत में सर्दियों में यात्रा (Winter Tourism India) के लिहाज से बेहद खूबसूरत जगहें हैं। भारत में ऐसे कई विंटर डेस्टिनेशन (Winter Tourism India) हैं। जो इस मौसम में आपकी ट्रिप को मजेदार बना देंगे। अगर आप भी इस सर्दियों के महीनों में यात्रा करने की योजना बना रहें हैं और इस सोच में हैं कि किस डेस्टिनेशन पर जाना चाहिए तो भारत के ही जगहों को चुन सकते हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही पर्यटन स्थलों के बारे में जहां आप विंटर के समय अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं –

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने हिमाचल में ‘विजय संकल्प रैली’ को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना

Winter Tourism India : गुलमर्ग, कश्मीर

सर्दी के मौसम में गुलमर्ग घूमने के लिहाज से बेस्ट जगह है। वैसे तो पूरा साल ही यहां घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन कश्मीर का ये पहाड़ी शहर सर्दियों का वंडरलैंड माना जाता है। यहां की जमी हुई झील, बर्फ से ढकी वादियां यात्रियों को रोमांचित कर देती हैं। यहां आप स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग आदि कर सकते हैं।

जैसलमेर, राजस्थान

सर्दियों में राजस्थान का ये रेतीली जगह भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। साल भर जैसलमेर में काफी गर्मी होती है। इस मौसम में जैसलमेर यात्रियों को अपनी ओर खींचता है। यहां आपको ऊंट की सवारी करने को मिलती है। रेगिस्तान में कैंपिंग का आनंद, पैरासेलिंग, क्वाड बाईकिंग और ड्यून बैशिंग करने के विकल्प मिलते हैं।

बिनसर, उत्तराखंड

उत्तराखंड की शांति पसंद है तो यहां बिनसर नाम का एक छोटा सा हिल स्टेशन स्थित है। आप इस बिनसर हिल स्टेशन पर जा सकते हैं और सर्दियों में पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां से आपको केदारनाथ और नंदा देवी चोटियों का अद्भुत नजारा दिखता है। प्रकृति प्रेमियों का ये जगह जरूर पसंद आएगी।

यह भी पढ़ें : 5G Smartphone : यहां देखें देश के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की लिस्ट, जानें फोन के सारे फीचर्स

Winter Tourism India : तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश वैसे ही बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यहां तवांग नाम की जगह है जो सर्दियों में घूमने के लिए ऑफबीट स्पाॅट है। सर्दियों में यहां बर्फ से ढके पहाड़ और हिमालय की वादियां शानदार नजारा प्रदर्शित करती हैं। जनवरी में यहां तोर्ग्या महोत्सव का आयोजन होता है। वहीं फरवरी के महीने में लोसार की यात्रा की जा सकती है। इसलिए अगर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जनवरी या फरवरी का प्लान बनाएं।

Related Articles

Back to top button