Google Analytics —— Meta Pixel

Salman Khan bulletproof car : फायरिंग के बाद सलमान खान ने ली करोड़ों की बुलेटप्रूफ SUV, अंदर का लग्जरी लुक आपको हैरान कर देगा!

Salman Khan bulletproof car : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपनी नई बुलेटप्रूफ कार को लेकर। भाईजान ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में लग्जरी और सिक्योरिटी का बेहतरीन मेल – Mercedes-Maybach GLS 600 SUV को शामिल किया है। इस गाड़ी की कीमत करीब 3.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :- Samsung new launch : सैमसंग ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन Galaxy M36 5G, जानिए कीमत और फीचर्स

सलमान खान को हाल ही में जान से मारने की धमकियां मिली थीं और उनके घर पर फायरिंग की घटना भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने घर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ अब खुद के लिए एक बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीद ली है। यह कदम उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Mercedes-Maybach GLS 600 SUV केवल एक लग्जरी कार नहीं है, बल्कि यह एक हाई-एंड सिक्योरिटी व्हीकल भी है। इसमें 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ा गया है। यह गाड़ी 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। (Salman Khan bulletproof car)

इस एसयूवी के इंटीरियर में अल्ट्रा-लक्जरी फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम, रिफ्रिजरेटर, मसाज सीट्स, और नॉयज़ कैंसलेशन टेक्नोलॉजी। साथ ही इसमें हाई-एंड सुरक्षा मानकों के अनुरूप बुलेटप्रूफ शीशे और बॉडी दिए गए हैं, जो इसे विशेष बनाते हैं। (Salman Khan bulletproof car)

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार ए.आर. मुरुगदॉस की एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा सकी और औसत प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

सलमान का यह कदम न सिर्फ उनकी लाइफस्टाइल को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर कितने सजग हैं। (Salman Khan bulletproof car)

Back to top button
error: Content is protected !!