Shefali Jariwala death : कांटा लगा फेम शेफाली का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की

Shefali Jariwala death : ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम शेफाली के घर पहुंच चुकी है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। अंबोली पुलिस स्टेशन में घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई है। परिवार के सदस्यों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें :- Sardaar Ji 3 controversy : ‘सरदार जी 3’ को लेकर मचा बवाल, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के कारण दिलजीत दोसांझ हुए ट्रोल
सूत्रों के मुताबिक, शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की है कि शेफाली को मृत अवस्था में लाया गया था। पोस्टमार्टम के लिए उनका शव कूपर अस्पताल भेजा गया है।
पहली शादी संगीतकार हरमीत सिंह से हुई थी
शेफाली ने 2004 में ‘मीट ब्रदर्स’ के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी, लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2015 में उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की।
मिर्गी की बीमारी से भी जूझीं
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र में मिर्गी का दौरा पड़ा था। तनाव और चिंता की स्थिति में दौरे आते थे। बाद में उन्होंने योग और नियमित व्यायाम शुरू किया, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। (Shefali Jariwala death)
कांटा लगा से मिली पहचान
शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी। इस गाने में उनका बोल्ड लुक और डांस स्टाइल चर्चा में रहा। इसके बाद उन्होंने कुछ और म्यूजिक वीडियो, फिल्मों और रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। 2004 में वे फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थीं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म हुडुगारू और नच बलिए जैसे डांस रियलिटी शोज में भी भाग लिया। (Shefali Jariwala death)
बिग बॉस 13 में ली थी एंट्री
2019 में शेफाली ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। वहां उनकी पूर्व बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला से अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला का भी 2021 में कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ था। (Shefali Jariwala death)



