Google Analytics —— Meta Pixel

PoK आपने पाकिस्तान को दिया, उसे वापस लाने का काम मोदी सरकार करेगी” – राज्यसभा में गरजे अमित शाह

Amit Shah address in Rajyasabha : राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि “पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को कांग्रेस ने पाकिस्तान को दे दिया, लेकिन उसे वापस लाने का काम केवल मोदी सरकार करेगी।

यह भी पढ़े :- रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: बोरियाखुर्द और डुंडा में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोज़र

गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए।

हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता

शाह ने सदन में स्पष्ट किया, “हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार आतंकवाद से लड़ने के बजाय तुष्टिकरण की नीति अपनाई और इसके कारण ही देश को आतंकवाद से इतना नुकसान हुआ।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ पर खुलासा

गृह मंत्री ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तब बंद हुआ जब पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया और खुद डीजीएमओ ने संपर्क कर कहा – “अब बहुत हो गया। इसके साथ ही शाह ने ‘ऑपरेशन महादेव’ की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले तीन आतंकवादियों – सुलेमान, अफगान और जिब्रान – को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

चिदंबरम पर तीखा हमला

शाह ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने सरकार से पहलगाम हमले के सबूत मांगे थे। शाह ने पलटवार करते हुए पूछा – “आप किसे बचाना चाहते हैं – पाकिस्तान को, लश्कर को या आतंकवादियों को?” उन्होंने कहा, “जिस दिन यह सवाल पूछा गया, उसी दिन तीनों आतंकी मारे गए। देखिए महादेव क्या करता है।”

कांग्रेस पर ‘वोट बैंक’ और ‘चीन प्रेम’ के आरोप

शाह ने कहा कि कांग्रेस की चीन को लेकर नरम नीति दशकों पुरानी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की प्राथमिकता कभी देश की सुरक्षा नहीं रही, उनका एकमात्र उद्देश्य वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण रहा है। (Amit Shah address in Rajyasabha)

गृह मंत्री के इस भाषण से एक ओर जहाँ सरकार की आतंकवाद विरोधी नीति पर जोर दिखा, वहीं विपक्ष पर सीधा हमला भी देखने को मिला। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के जरिये शाह ने सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को एक बार फिर दोहराया। (Amit Shah address in Rajyasabha)

Back to top button
error: Content is protected !!