उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से मची बड़ी तबाही, मलबे में बहे कई लोग, अब तक 4 की मौत

Uttarkashi Harshil Cloud Burst : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आज मंगलवार की सुबह बादल फटने (Uttarkashi Harshil Cloud Burst) से भारी तबाही मच गई। खीर गाड़ नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण कई होटल, होमस्टे और मकान बह गए। अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लापता हैं।
यह भी पढ़े :- Satyapal Malik Death News : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RML अस्पताल में ली अंतिम सांस
तेज बहाव के साथ आए भारी मलबे ने पूरे इलाके को तबाह कर दिया है। बाढ़ के कारण स्थानीय बाजार, वाहन और ढांचे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 10 से 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
SDRF, सेना और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। (Uttarkashi Harshil Cloud Burst)



