Google Analytics —— Meta Pixel

Vande Bharat Train : पीएम मोदी ने 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी, बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन

Vande Bharat Train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक दौरे के दौरान तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Train) का शुभारंभ किया। नई सेवाएं बेंगलुरु–बेलगावी, अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी)–पुणे रूट पर शुरू हुईं। इसके साथ ही भारत में वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 150 हो गई है। कर्नाटक अब इनमें से 11 ट्रेनों का संचालन कर रहा है।

यह भी पढ़े :- राजधानी में मां-बेटी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, हत्या की आशंका

केएसआर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने कहा कि इन ट्रेनों से कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में रेल संपर्क और मजबूत होगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक 19 किमी लंबी बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया। ₹7,160 करोड़ की लागत से बने इस कॉरिडोर में 16 स्टेशन शामिल हैं, जो शहर के आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ते हैं। इससे बेंगलुरु का मेट्रो नेटवर्क 96 किमी से अधिक हो गया है।

पीएम मोदी ने मेट्रो में यात्रा भी की और ₹15,610 करोड़ की लागत वाले तीसरे चरण की आधारशिला रखी, जिसमें 44 किमी एलिवेटेड ट्रैक और 31 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। (Vande Bharat Train)

बेंगलुरु येलो लाइन मेट्रो की खासियत

19.15 किमी लंबी येलो लाइन पर 16 स्टेशन हैं, जिनमें आरवी रोड, रागी गुड्डा, जयदेव अस्पताल, बीटीएम लेआउट, सेंट्रल सिल्क बोर्ड, बोम्माना हल्ली, होंग्रा सैंड्रा, कुडलू गेट, सिंगा सैंड्रा, होसा रोड, बेरेटेना अग्रहारा, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, इंफोसिस फाउंडेशन कोनप्पना अग्रहार, हुस्कुर रोड, हेब्बा गोदी और बोम्मासांद्रा शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!