Google Analytics —— Meta Pixel

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव मंजूर, स्पीकर ने 3 सदस्यीय कमेटी का किया गठन 

Justice Yashwant Verma: दिल्ली कैश कांड मामले में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्पीकर ने कहा कि मुझे सांसद रविशंकर प्रसाद और विपक्ष के नेता समेत कुल 146 सदस्यों के हस्ताक्षर से प्रस्ताव मिला है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने की मांग की गई है। इसके जांच के लिए स्पीकर ने 3 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के 1-1 जज और 1 कानूनविद शामिल हैं। जांच समिति की रिपोर्ट आने तक यह महाभियोग प्रस्ताव लंबित रहेगा।

यह भी पढ़ें:- Raipur Crimes News : मामूली टक्कर पर बवाल: डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विधानसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि हमने न्यायाधीश जांच अधिनियम के प्रावधानों का अध्ययन किया है। हमने सुप्रीम कोर्ट के घोषित कानूनों के साथ-साथ कई अन्य फैसलों की जानकारी भी रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने शिकायत को गंभीर प्रकृति का पाया है। इनहाउस प्रक्रिया का पालन किया। CJI ने इस मामले पर विचार करने के बाद जस्टिस वर्मा की प्रतिक्रिया और दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की प्रतिक्रिया पर राय बनाई कि इस पर गहन जांच जरूरी है। इसलिए एक 3 सदस्यों वाली कमेटी बनाई गई। हमें याद है कि तत्कालीन CJI ने यह रिपोर्ट PM और राष्ट्रपति को भेजी है। यह भी कहा है कि इस केस में पूर्व प्रावधानों के मुताबिक काम किया है। समिति की रिपोर्ट में आरोप इस प्रकृति के हैं कि जस्टिस वर्मा को हटाने की कार्रवाई शुरू करने की जरूरत है। स्वतंत्र जांच के बाद हमें यह पता चला है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत जज को हटाने की प्रक्रिया नियमों के अनुसार शुरू की जानी चाहिए। (Justice Yashwant Verma)

बेदाग चरित्र न्यायपालिका में विश्वास की नींव: स्पीकर

उन्होंने कहा कि बेदाग चरित्र न्यायपालिका में एक आदमी के विश्वास की नींव है। वर्तमान केस में जुड़े तथ्य भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हैं और कार्रवाई के लिए प्रेरित करते हैं। संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस वर्मा को पद से हटाने का प्रस्ताव पेश करते हैं। इस पर आगे की कार्रवाई की जाए। इसे उचित पाते हुए मैंने इसकी स्वीकृति दी है। मैंने जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है। कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अरविंद कुमार, मद्रास हाईकोर्ट चीफ जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और कर्नाटक हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट बीवी आचार्य शामिल हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि इलाहबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। (Justice Yashwant Verma)

सदन में पेश की जाएगी रिपोर्ट: सांसद मनन

अठावले ने कहा कि न्यायापालिका में भी भ्रष्टाचार होता है, यह उन्होंने बताने का काम किया है। संसद की जिम्मेदारी थी और तीन सदस्यीय समिति गठित भी की गई है जो जांच करेगी। ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्हें पद से तो हटाया ही जाना चाहिए साथी ही जेल में भी डालना चाहिए। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि हम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया होगा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तो होगी ही। पूरी जनता की ओर से मैं इसका स्वागत करता हूं, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी, जिसके लिए आज निवेदन किया गया है। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि कमेटी जांच करके अपनी रिपोर्ट जमा करेगी और वो रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (Justice Yashwant Verma)

ज्यादा लंबा नहीं खींचनी चाहिए: महुआ माजी

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सब इस पर बात करेंगे और चर्चा होगी। अभी कमेटी की रिपोर्ट आने दीजिए। JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि जांच का तो हम स्वागत करते हैं, लेकिन यह ज्यादा लंबा नहीं खींचनी चाहिए। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्पीकर साहब और लोकसभा ने निर्णय ले लिया लेकिन सवाल केवल यशवंत वर्मा का नहीं है। न्यायपालिका से लेकर सांसद, व्यवस्था, जो लोग संविधान बनाते हैं वहां सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है इस पर कार्रवाई कब होगी ? मंत्रिमंडल से ज्यादा भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि प्रक्रिया अपना काम करेगी। एक निश्चित प्रक्रिया होती है, और मुझे नहीं लगता कि अभी कोई टिप्पणी करने की ज़रूरत है। महाभियोग समिति गठित करने का फैसला लिया गया है। उन्हें सभी सबूतों की जांच करनी होगी और किसी नतीजे पर पहुंचना होगा। भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि अभी जांच कमेटी बनी है। जांच होगी और उसके बाद (रिपोर्ट) लोकसभा और राज्यसभा में आएगी। फिर बहस होगी और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। (Justice Yashwant Verma)

Back to top button
error: Content is protected !!