Google Analytics —— Meta Pixel

Vice President Candidate : NDA ने घोषित किया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार: जानें सीपी राधाकृष्णन से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Vice President Candidate : एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार (Vice President Candidate) का नाम घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उम्मीदवार बनाया है। राधाकृष्णन बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से गहरा जुड़ाव रहा है। वे तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़े :- जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, दही-हांडी तोड़कर निभाई परंपरा

सीपी राधाकृष्णन से जुड़ी 10 बड़ी बातें

तमिलनाडु से ताल्लुक – सीपी राधाकृष्णन का जन्म 1957 में तिरुपुर (तमिलनाडु) में हुआ। उन्होंने कोयंबटूर के चिदंबरम कॉलेज से बीबीए की डिग्री ली।

राज्यपाल पदों का अनुभव – वे जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे। इसके अलावा, मार्च से जुलाई 2024 तक उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाली।

झारखंड का दौरा – झारखंड के राज्यपाल बनने के बाद शुरुआती चार महीनों में उन्होंने राज्य के सभी 24 जिलों का दौरा किया और आम जनता व अधिकारियों से संवाद किया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता – उन्होंने दो बार कोयंबटूर से लोकसभा चुनाव जीता और 2004 से 2007 तक तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

93 दिन की रथ यात्रा – प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 19,000 किमी लंबी 93 दिन की रथ यात्रा निकाली थी। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नदियों को जोड़ना, आतंकवाद के खिलाफ अभियान, समान नागरिक संहिता और ड्रग्स विरोधी मुहिम था।

RSS से जुड़ाव – राधाकृष्णन 1974 में जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने और तब से RSS से उनका गहरा संबंध रहा है।

खेलों में रुचि – कॉलेज के दिनों में वे टेबल टेनिस चैंपियन और बेहतरीन धावक थे। उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलना भी पसंद था।

अंतरराष्ट्रीय यात्राएं – उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, फ्रांस, पुर्तगाल, नॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड, बेल्जियम, हॉलैंड, तुर्की, चीन, मलेशिया और सिंगापुर सहित कई देशों की यात्राएं की हैं।

कॉयर बोर्ड अध्यक्ष – 2016 में उन्हें कोच्चि के कॉयर बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। उनके कार्यकाल में भारत से कॉयर निर्यात बढ़कर 2532 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

लोकप्रिय छवि – राधाकृष्णन को संगठनात्मक कौशल और सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने दक्षिण भारत में भाजपा को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। (Vice President Candidate)

Back to top button
error: Content is protected !!