Chhattisgarh Crimes News : सुबह चाय देने पहुँची मां, मंदिर में खून से लथपथ पड़ा मिला बेटे का शव – इलाके में सनसनी, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Crimes News : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव के एक मंदिर में रह रहे पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :- Raipur Navodaya School : नवोदय स्कूल में मारपीट का मामला, चार छात्र घायल- कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
सुबह चाय देने पहुंची मां, देखा खून से लथपथ शव
परसाकापा निवासी 30 वर्षीय जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू, गांव के पाठ बाबा मंदिर में पुजारी था और यहीं पर रहता था। रविवार सुबह रोज की तरह जब उसकी मां करीब 6 बजे चाय देने मंदिर पहुंची, तो अंदर बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा देख वह चीख पड़ीं।
ग्रामीणों में दहशत, परिजनों का आक्रोश
मां की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
चोरी की नीयत से हत्या की आशंका
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि मंदिर में चोरी करने घुसे अज्ञात बदमाशों ने विरोध करने पर पुजारी की हत्या कर दी। (Chhattisgarh Crimes News)
फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तखतपुर पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। (Chhattisgarh Crimes News)



