Google Analytics —— Meta Pixel

रिश्तों की मर्यादा तार-तार, चाचा ससुर को बहू से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा और पढ़ा रामचरित मानस का श्लोक

Chhattisgarh  के जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ चाचा ससुर ने अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में जशपुर जिला कोर्ट ने दोषी को 10 साल की सश्रम कारावास और 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उसे 1 साल की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – हजार दिन की कार्ययोजना पर आगे बढ़ रही भाजपा

घटना की पूरी कहानी

यह मामला 13 अगस्त 2022 का है। पीड़िता ने पंडरापाठ चौकी, थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 12 अगस्त को उसका पति काम से बाहर गया था और वह चोट की वजह से घर पर थी। तभी उसका चाचा ससुर जबरन कमरे में घुसा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मामला कोर्ट तक पहुंचा।

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

22 अगस्त 2025 को अपर सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे ने दोषी को सजा सुनाते हुए कहा कि ऐसे अपराध समाज और परिवार की मर्यादा को कलंकित करते हैं। फैसला सुनाते समय न्यायाधीश ने रामचरित मानस का श्लोक पढ़कर स्पष्ट संदेश दिया:
“अनुज बधू भगिनी सुत नारी, सुनु सठ कन्या सम ए चारी,
इन्हहि कुदृष्टि बिलोकई जोई, ताहि बधें कुछ पाप न होई।”

सामाजिक संदेश

न्यायाधीश ने कहा कि रामचरित मानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सामाजिक मर्यादा और नैतिकता का भी प्रतीक है। रिश्तों की पवित्रता भंग करने वाले अपराधी को कठोर दंड देकर समाज को संदेश देना जरूरी है।

Back to top button
error: Content is protected !!