Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से की बात, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद से भी की चर्चा

PM Modi Talk Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सितंबर को कूटनीतिक मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण बातचीत की। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से अलग-अलग बातचीत की। जबकि नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टॉर को जीत पर बधाई दी। इन चर्चाओं में द्विपक्षीय संबंध, वैश्विक चुनौतियां और क्षेत्रीय शांति जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने निवेश, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, लोगों के बीच संबंध और आतंकवाद-निरोधक जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में हुए विकास की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया।

यह भी पढ़ें:- ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली-मुंबई-रांची से दबोचे गए 5 आतंकी, बम ब्लास्ट की कर रहे थे प्लानिंग

दोनों नेताओं ने संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 के अनुरूप साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। वे यूक्रेन में संघर्ष के जल्द और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया। प्रधानमंत्री मेलोनी ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द संपन्न करने और 2026 में भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए इटली के मजबूत समर्थन को दोहराया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEEC) पहल के तहत संपर्क को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने पर भी सहमति व्यक्त की। दोनों ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई। (PM Modi Talk Meloni)

कतर के अमीर से भी की बातचीत

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से भी टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की। प्रधानमंत्री ने गाजा में युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई के लिए मध्यस्थता के प्रयास समेत क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में कतर द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों के समाधान के प्रति अपना समर्थन दोहराया और तनाव को बढ़ने से रोकने की जरूरत बताई। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि भारत इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के समर्थन में और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है। (PM Modi Talk Meloni)

नॉर्वे के प्रधानमंत्री को दी बधाई

शेख तमीम ने कतर के लोगों और राष्ट्र के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया और पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टॉर को पुनर्निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी। PM मोदी ने नॉर्वे के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता पर बल दिया। सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टॉर को उनके पुनर्निर्वाचन पर बधाई। मैं सभी क्षेत्रों में भारत-नॉर्वे साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए मिलकर काम करते रहने की आशा करता हूं। (PM Modi Talk Meloni)

Back to top button
error: Content is protected !!