Google Analytics —— Meta Pixel

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेश का जनता के नाम संदेश, कहा- गांधीवादी सोच की परिकल्पना जल्द होगी साकार

रायपुर। छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि लाखों देशभक्त और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान से हमें यह आजादी मिली है। आजादी का यह पर्व हमें उन सभी योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों की याद दिलाता है। इन स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं। ऐसे सेनानियों को याद करके मन उनके प्रति सम्मान और गर्व से भर जाता है।

14 अगस्त 1947 : जानें किसने खीचीं देश के बीच ये लकीर, किस आधार पर अलग हुए भारत- पाकिस्तान

सीएम भूपेश ने देश में स्वतंत्रता की नींव रखने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को और छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना का विस्तार करने वाले सभी पुरखों को नमन किया। उन्होंने कहा कि, हमें बहुत संघर्ष के बाद ये आजादी मिली है, इसीलिए ये आजादी अनमोल है।

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, पीएम ने किया ऐलान

राज्य सरकार की ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ परिकल्पना

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर तबकों को सशक्त बनाने, गांवों को मजबूत करने और हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसानों के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए लागू की गई योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आनेे लगे हैं।

फाइनल रिहर्सल हुई पूरी, अब 15 अगस्त को सीएम भूपेश फहराएंगे तिरंगा

सीएम ने आगे कहा कि राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी लोक हितकारी योजनाएं लागू की गई हैं। जनकल्याण के काम को आगे बढ़ाते हुए राजीव गांधी के नाम पर भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लागू करने जा रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दायरे में राज्य की चुनिंदा प्रमुख खरीफ फसलों को लाया गया है। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है।

15 अगस्त के लिए तैयार हो रहा लाल किला, कड़ी सुरक्षा के बीच फहराया जायेगा तिरंगा

आजादी के बाद देश सबसे बड़ी कोरोना महामारी की त्रासदी से लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना संकट अभी टला नहीं है इस वैश्विक चुनौती से जीतने के लिए हमें दृढ़ इच्छा शक्ति, आपसी सहयोग और ऐहतियात की जरूरत है। कोरोना काल में राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश की जनता तथा संस्थाओं ने अद्भुत कार्य किए। आगे भी इसी एकजुटता के साथ हम कोरोना से लड़ाई जीतने में सफल होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!