कांग्रेस ने थामा पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का साथ !, बघेल बोले आदिवासियों की आवाज दबा रही भाजपा

Politics on Nanki Ram: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। राज्य के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर को रायपुर में कथित तौर पर हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। कंवर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें एम्स के पास ही रोक दिया। इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे आदिवासी नेताओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया है। वहीं भाजपा ने हाउस अरेस्ट की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर धरने से पीछे हटे, जानिए कैसे टला टकराव
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने अपने X पोस्ट पर लिखा- वाह! अमित शाह जी! वाह, जिस वक्त देश के गृहमंत्री बस्तर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे, ठीक उसी वक्त वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को रायपुर में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह दिखाता है कि भाजपा आदिवासियों की आवाज को दबाना चाहती है, चाहे वह फिर भाजपा के अंदर से ही क्यों न उठे। प्रशासनिक दलाली के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने पर आदिवासी भाजपा नेताओं के साथ भाजपा सरकार का यह कृत्य निंदनीय है। (Politics on Nanki Ram)
दीपक बैज ने भी साधा निशाना
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर की सुनवाई नहीं हो रही, इससे समझा जा सकता है कि आम जनता की क्या हालत हो रही होगी। ननकीराम कंवर की मांग मानी जानी चाहिए। बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल के बाद ननकी राम कंवर तीसरे भाजपा के मर्द नेता हैं। कांग्रेस ननकीराम कंवर का समर्थन करती है। सरकारी ननकीराम कंवर की आवाज को दबाना चाहती है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि भाजपा का अनोखा राज, अपने ही पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट किया। कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरने पर अड़े भाजपा के ही पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को रायपुर पहुंचते ही प्रशासन ने एम्स के पास हाउस अरेस्ट कर दिया। (Politics on Nanki Ram)
डिप्टी CM विजय शर्मा ने कही बड़ी बात
कांग्रेस ने कहा कि जो कभी राज्य के गृहमंत्री रहे, वे आज अपनी ही सरकार में अपने मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर हैं और सरकार उन्हें रोकने के लिए हाउस अरेस्ट कर रही है। यही है भाजपा का राज, जहां जनता तो दूर, अब अपने ही वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री न्याय की गुहार लगाते-लगाते हाउस अरेस्ट कर दिए जाते हैं। इस बीच ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर ने कहा कि उनके पिता को बंधक नहीं बनाया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता को बंधक नहीं बनाया गया था। भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। वहीं डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी कहा कि हाउस अरेस्ट जैसी कोई बात नहीं है। ननकीराम कंवर हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उनका पूरा सम्मान है। वे जो कहेंगे उसे सुनेंगे। (Politics on Nanki Ram)



