Google Analytics —— Meta Pixel

Cough Syrup : 3 साल के हर्ष की हालत गंभीर, कफ सिरप ने की दोनों किडनियों को फेल, बच्चा वेंटिलेटर पर, पढ़े पूरी खबर

Cough Syrup : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अमला विकासखंड के टीकाबर्री गांव में 3 साल 8 माह का हर्ष यदुवंशी नागपुर मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा: लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 6 घायल

एक महीने पहले बच्चे को बुखार हुआ था। परिजन उसे परासिया के डॉक्टर प्रवीण सोनी के पास ले गए, जिन्होंने कफ सिरप (Cough Syrup) समेत अन्य दवाईयां दीं। दवा देने के बाद हर्ष की हालत बिगड़ गई। परिवार ने उसे दूसरे डॉक्टर अमित ठाकुर के पास दिखाया, लेकिन सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़े :- शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी !, जीवन जोड़ी समेत फर्जी मैट्रिमोनियल साइटों पर साइबर गिरोह एक्टिव

कुछ दिनों बाद हर्ष का यूरिन बंद हो गया। बैतूल के अस्पतालों में भर्ती न होने पर परिजन मजबूर होकर उसे नागपुर ले गए। नागपुर मेडिकल कॉलेज में जांच में पता चला कि हर्ष की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। अब बच्चा वेंटिलेटर पर है और हालत गंभीर है।

परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और कोल्ड्रिफ सिरप (Cough Syrup) से हर्ष की स्थिति इतनी गंभीर हो गई। हर्ष के दादा देवा यदुवंशी ने बताया कि बच्चा अब कोई मूवमेंट भी नहीं कर पा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!