Google Analytics —— Meta Pixel

Jaisalmer Bus Fire: एसी स्लीपर बस बनी मौत का फंदा, 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Jaisalmer Bus Fire : राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती बस में अचानक आग लग गई, जिसमें 20 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस कुछ ही मिनटों में आग के गोले में तब्दील हो गई। चीख-पुकार मची, लेकिन लपटों के सामने कोई कुछ नहीं कर सका।

यह भी पढ़े :- सौम्या चौरसिया ने 17 साल की सेवा में 50 करोड़ की अवैध कमाई, EOW ने दायर की 10,000 पन्नों की चार्जशीट

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जांच में सामने आया है कि बस में शॉर्ट सर्किट (Jaisalmer Bus Fire) के कारण आग लगी थी। यह बस के.के. ट्रैवल्स की थी और हादसे से महज 5 दिन पहले ही इसे जोधपुर–जैसलमेर रूट पर लगाया गया था।

बताया गया कि यह एक सामान्य बस थी, जिसे बाद में एसी स्लीपर बस में बदला गया था। उसी के कारण वायरिंग और एसी यूनिट में खराबी आई, जिससे आग भड़क उठी। बस खचाखच भरी थी – यात्री सीटों के अलावा गैलरी में भी बैठे थे।

क्यों नहीं बच पाए यात्री

जांच रिपोर्ट के अनुसार, आग बस के पीछे वाले हिस्से से शुरू हुई। बस की फाइबर बॉडी, कांच की खिड़कियां और कपड़े के पर्दे आग को तेजी से फैलाने का कारण बने।
सबसे बड़ा कारण था कि बस में सिर्फ आगे की ओर एक ही दरवाजा था।

  • आग लगते ही दरवाजे की ऑटोमेटिक लॉकिंग वायरिंग जल गई, जिससे गेट खुल नहीं पाया।
  • अंदर गैलरी बहुत संकरी थी और धुआं तेजी से फैल गया।
  • मजबूत शीशों और फाइबर बॉडी के कारण यात्री खिड़कियां तोड़ नहीं सके।
    इन सभी वजहों से यात्री बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही जलकर दम तोड़ दिया।

कैसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बस में आग लगने की सूचना सबसे पहले पास के शराब ठेकेदार कस्तूर सिंह को मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि पास नहीं जा सके।

उन्होंने पास ही एक पानी का टैंकर देखा, जो आर्मी एरिया में खड़ा था। गेट तोड़कर टैंकर बाहर लाया गया और आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

हादसे की जगह जैसलमेर शहर से सिर्फ 9 किलोमीटर दूर थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम को पहुंचने में 45 मिनट लग गए।
बाद में सेना के जवानों ने जेसीबी लगाकर बस का दरवाजा तोड़ा, तब जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सका।

अब तक की स्थिति

हादसे के बाद मृतकों के शवों की पहचान में काफी दिक्कतें आईं। स्थानीय प्रशासन और सेना ने संयुक्त रूप से राहत कार्य शुरू किया। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

निष्कर्ष

जैसलमेर बस हादसा (Jaisalmer Bus Fire) सुरक्षा मानकों की अनदेखी का भयावह उदाहरण बन गया है। नॉन-एसी बस को एसी स्लीपर में बदलने की लापरवाही ने 20 जिंदगियां छीन लीं। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?

Back to top button
error: Content is protected !!