Google Analytics —— Meta Pixel

IMF ने भारत के GDP ग्रोथ का बढ़ाया अनुमान, 2026 में 6.6% की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

GDP Growth of India: इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने वित्त वर्ष 2026 (FY26) के लिए भारत की GDP (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) ग्रोथ का अनुमान 6.6% कर दिया है। इससे पहले जुलाई में IMF ने FY26 के लिए 6.4% का अनुमान जताया था। IMF ने अपनी अक्टूबर वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में पहले के अनुमान से तेजी से बढ़ेगी। वहीं FY27 के लिए IMF ने ग्रोथ का अनुमान 6.2% किया है। IMF के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था ने FY26 की पहली तिमाही में 7.8% की शानदार ग्रोथ दर्ज की, जो पिछले एक साल में सबसे तेज रही। IMF के अनुसार दूसरी तिमाही में भी करीब 7% की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:- चीन ने अमेरिकी टैरिफ पर अपनाया कड़ा रुख, कहा- अगर अमेरिका लड़ना चाहे तो हम करेंगे मुकाबला

IMF ने यह भी कहा कि इस मजबूत प्रदर्शन का मुख्य कारण घरेलू मांग में तेजी, सर्विस सेक्टर के एक्सपोर्ट में वृद्धि और साल की शुरुआत में अच्छे आर्थिक आंकड़े हैं। IMF ने यह भी उल्लेख किया कि भारत का यह सकारात्मक रुझान अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के असर को भी पीछे छोड़ रहा है। IMF से पहले वर्ल्ड बैंक और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाया था। वर्ल्ड बैंक ने FY26 के लिए अपने अनुमान को 6.3% से बढ़ाकर 6.5% किया, जिसमें मजबूत घरेलू खपत और GST सुधारों को मुख्य कारण बताया गया। RBI ने भी अपने अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 6.8% कर दिया। IMF ने FY26 के लिए भारत की महंगाई का अनुमान 2.8% किया है, जो अप्रैल में अनुमानित 4.2% से काफी कम है। FY27 के लिए भी महंगाई का अनुमान 4% रखा गया है। (GDP Growth of India)

IMF ने महंगाई का अनुमान घटाया

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में रिटेल महंगाई सितंबर में 1.54% के आठ साल के निचले स्तर पर पहुंच गई, जबकि अगस्त में यह 2.07% थी। IMF ने यह भी बताया कि भारत, मलेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड जैसे देशों में महंगाई उम्मीद से कम रही। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत घरेलू मांग, निर्यात में बढ़ोतरी और GST सुधारों का समर्थन मिल रहा है। हालांकि वैश्विक चुनौतियों जैसे व्यापार बाधाएं और ब्याज दरों में बदलाव पर नजर रखना आवश्यक है। IMF ने कहा कि वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं और नीतिगत सख्ती के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। यह भारत के लिए गर्व की बात है कि वह अपने समकक्ष देशों को लगातार पीछे छोड़ रहा है। (GDP Growth of India)

Back to top button
error: Content is protected !!