Google Analytics —— Meta Pixel

शहबाज सरकार ने सलमान खान को आतंकवादी किया घोषित, गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को आतंकवादी घोषित कर दिया है। यह कदम उनके द्वारा सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 के दौरान बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताने के बाद उठाया गया।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : अब 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी, पढ़े पूरी खबर

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) का नाम एंटी-टेररिज्म एक्ट की चौथी सूची (Fourth Schedule) में डाला गया है। इस सूची में शामिल व्यक्तियों पर पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें यात्रा प्रतिबंध और वित्तीय प्रतिबंध शामिल हैं।

सालमान खान ने क्या कहा था?

सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 में बोलते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है। इस बयान में उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया। सलमान के इस बयान के बाद पाकिस्तान में नाराजगी फैल गई है। जबकि बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता इससे खुश हैं और सलमान का धन्यवाद कर रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि सलमान ने बलूचिस्तान का नाम जानबूझकर पाकिस्तान से अलग लिया या अनजाने में ऐसा कहा।

सलमान के बयान पर क्या बोले बलूच नेता

बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश बनाने की मांग करने वाले नेता मीर यार बलूच ने कहा कि सऊदी अरब में भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज सलमान खान का बलूचिस्तान का उल्लेख छह करोड़ बलूच नागरिकों के लिए खुशी लेकर आया है। उन्होंने आगे कहा कि सलमान ने ऐसा किया, जिसमें कई बड़े देश भी हिचकते हैं। सांस्कृतिक मान्यता के ये संकेत सौम्य कूटनीति का शक्तिशाली माध्यम हैं, जो लोगों के दिल जोड़ते हैं और दुनिया को बलूचिस्तान को अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के लिए प्रेरित करते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!