Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Petrol-Diesel Price Hike: दो हफ्तों में 12वीं बढ़ोतरी, आज भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पढ़ें यह खबर

Petrol-Diesel Price Hike: देश के लोगों को ईंधन के मोर्चे पर लगातार महंगाई का झटका लग रहा है। आज भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर से बढ़ोतरी (Petrol-Diesel Price Hike) कर दी है। आज हालांकि अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर कच्चे तेल के दाम सस्ते हुए हैं लेकिन, इंडियन मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें : SBI, PNB, BoB और BOI के ग्राहक ध्यान दें! कल से बदल रहा हैं यह नियम, बैंक ने दी जानकारी

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत आज 40-40 पैसे बढ़ाई गई हैं। पिछले दो हफ्तों में ये 12वीं बढ़ोतरी है. यानी कि पिछले 14 दिनों में बस दो दिन दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, वर्ना पेट्रोल-डीजल के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी हुई है। इन दो हफ्तों में ही तेल 8.40 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसी के साथ आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 103.81 रुपए/ लीटर और डीजल के दाम बढ़कर 95.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। CNG की कीमत में भी ढाई रुपए बढ़ गए हैं।

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

ज्ञात हो कि, देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं। यह नियम साल 2017 में लागू हुआ था। तबसे, हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर फ्यूल स्टेशन पर नए दाम लागू हो जाते हैं। केंद्र और राज्य का टैक्स स्ट्रक्चर अलग-अलग होता है, ऐसे में स्थानीय वैट और दूसरे टैक्स के चलते हर राज्य में ईंधन तेल का अलग-अलग रेट होता है।

Back to top button
error: Content is protected !!