Google Analytics —— Meta Pixel

फ्री लिमिट खत्म होते ही हर एटीएम ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क, SBI ग्राहकों पर बढ़ेगा बोझ, पढ़े पूरी खबर

SBI ATM Charges: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारकों के लिए एटीएम ट्रांजैक्शन को लेकर अहम बदलाव किया गया है। बैंक द्वारा तय की गई मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट समाप्त होने के बाद अब प्रत्येक लेनदेन पर ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह नियम खास तौर पर उन ग्राहकों को प्रभावित करेगा, जो फ्री लिमिट पार करने के बाद अन्य बैंकों के एटीएम का उपयोग करते हैं।

यह भी पढ़े :- रायपुर DEO कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज जलकर खाक

दूसरे बैंक के एटीएम पर नकद निकासी महंगी

नए नियमों के अनुसार, यदि SBI ग्राहक फ्री लिमिट खत्म होने के बाद किसी दूसरे बैंक के एटीएम से नकद निकासी करता है, तो प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये (GST सहित) शुल्क देना होगा। वहीं, बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट निकालने पर प्रति लेनदेन 11 रुपये का चार्ज लगेगा। इससे बार-बार एटीएम सेवाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। (SBI ATM Charges)

हालांकि, यह नियम सभी खाताधारकों पर लागू नहीं होगा। बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों के लिए शुल्क व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी। इसके अलावा, SBI के अपने एटीएम का उपयोग करने वाले डेबिट कार्ड धारकों को भी फिलहाल राहत दी गई है।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि इंटरचेंज फीस में वृद्धि के चलते ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, सेविंग्स अकाउंट धारकों को अन्य बैंकों के एटीएम पर प्रति माह 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी। (SBI ATM Charges)

Back to top button
error: Content is protected !!