Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Chhattisgarh News: गरजे पूर्व सीएम रमन सिंह, कहा दो नेताओं के झगड़े में रुका प्रदेश का विकास

Sarguja (Chhattisgarh): पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा कि साढ़े तीन साल में कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं के झगड़े में सरगुजा युद्ध भूमि बना हुआ है। इन दोनों नेताओं में चल रही इस लड़ाई का भुक्तभोगी कोई है तो वह सरगुजा संभाग है। नेताओं की आपसी लड़ाई से यहां का विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि यहां बदला लेने की कार्रवाई हो रही है, इसलिए विकास भी रोक दिया गया है। हालांकि पूर्व CM ने किसी का नाम नहीं लिया।

यह भी पढ़ें : khairagarh विधानसभा उपचुनाव 2022: मतदान खत्म अब 16 अप्रैल को आएंगे नतीजे

एक दिवसीय सरगुजा (Sarguja) दौरे पर पहुंचे रमन सिंह ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात कही। कहा कि प्रदेश में लूट का राज चल रहा है। यहां से बाहर जाने वाले कोयले पर प्रति टन 25 रुपए टैक्स लिया जा रहा है। पूरे देश में ऐसा टैक्स लेने की परंपरा कही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया के गिरोह है। जहां कलेक्टर और SP का भी IPL की तरह ऑक्शन किया जा रहा है। आरोप लगाया कि माफिया को संरक्षण देने वालों को पोस्टिंग दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव 16 अप्रैल को होगा, कुल 14 प्रत्याशी ले रहे हैं हिस्सा

खैरागढ़ उपचुनाव में हो रहे मतदान को लेकर पूर्व CM ने कहा कि कांग्रेस को पता है कि वह हार रही है। इसलिए गुंडागर्दी कर ट्रकों में शराब, कपड़ा भी बांटा गया है। भाजपा के विधायकों को रोकने का षड्यंत्र भी किया गया। उन्हें बूथ के अंदर नहीं जाने दिया गया। जिससे बूथ में की जा रही गड़बड़ी कहीं पकड़ी न जाए। जनता हमारे पक्ष में मतदान भी कर रही है। कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव अच्छे से जीतेंगे। कांग्रेस के झूठे वादे काम नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें-khairagarh विधानसभा उपचुनाव 2022: मतदान खत्म अब 16 अप्रैल को आएंगे नतीजे

Back to top button
error: Content is protected !!