Google Analytics —— Meta Pixel

सावरकर को भारत रत्न देने की खुली मांग, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बढ़ाया सियासी पारा

वीर सावरकर को मिलना चाहिए भारत रत्न, इससे सम्मान की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी - मोहन भागवत

RSS Chief Mohan Bhagwat : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की खुलकर वकालत की है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यदि वीर सावरकर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाता है, तो इससे इस सम्मान की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes : एंबुलेंस निकली चोरी की मशीन! ट्रांसफार्मर लूट का पर्दाफाश, 17 लाख का माल बरामद

यह पहली बार है जब संघ प्रमुख (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने सार्वजनिक मंच से वीर सावरकर को भारत रत्न देने की बात कही है। इससे पहले संघ कार्यकर्ताओं और कई नेताओं द्वारा इस मांग को उठाया जाता रहा है, लेकिन इस मुद्दे पर संघ प्रमुख की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया था।

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते पर भी रखी राय

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर मोहन भागवत ने उम्मीद जताई कि यह समझौता देश के हितों को ध्यान में रखकर किया गया होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में भारत के आर्थिक और रणनीतिक हितों का संरक्षण सर्वोपरि होना चाहिए।

संघ के कामकाज और स्वयंसेवकों पर बोले भागवत

आरएसएस के कार्यों पर बात करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि संघ की प्रगति स्वयंसेवकों की कड़ी मेहनत और वैचारिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने स्वयंसेवकों के समर्पण और अनुशासन की सराहना की।

समान नागरिक संहिता पर संतुलित रुख

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर संघ प्रमुख ने कहा कि इसे बनाते समय सभी वर्गों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इस प्रक्रिया से मतभेद नहीं बढ़ने चाहिए, बल्कि सामाजिक समरसता को मजबूती मिलनी चाहिए।

संघ के 100 साल पूरे होने पर दो दिवसीय कार्यक्रम

मुंबई में आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन कई मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान मोहन भागवत ने कहा कि संघ का प्रमुख कोई भी बन सकता है, इसके लिए किसी विशेष जाति का होना आवश्यक नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी संघ प्रमुख बनेगा, वह हिंदू होगा। (RSS Chief Mohan Bhagwat)

Back to top button
error: Content is protected !!