Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा! लाल किला- चांदनी चौक हाई अलर्ट पर

Terror Alert : दिल्ली में एक बार फिर संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट (Terror Alert) जारी किया है। खुफिया इनपुट के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी लाल किला के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं। खास तौर पर चांदनी चौक स्थित प्रमुख मंदिर उनके निशाने पर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- मिट्टी के बर्तन बेचने वाले गरीब कुम्हार को 1.25 करोड़ का GST नोटिस, परिवार सदमे में

IED हमले की आशंका

सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन आईईडी ब्लास्ट की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद भारत में बड़ी वारदात की साजिश रची जा रही है।

सुरक्षा बढ़ाई गई

इनपुट मिलते ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बड़े मंदिर निशाने पर

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि देश के बड़े मंदिरों को टारगेट किया जा सकता है, जिसमें चांदनी चौक क्षेत्र का मंदिर विशेष रूप से संवेदनशील माना जा रहा है। संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

“बदला” लेने की साजिश?

सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन कथित तौर पर इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले का बदला लेना चाहता है, जिसमें 31 लोगों की मौत और 160 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली थी।

पहले भी हो चुका है विस्फोट

10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे। विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था, जिससे आसपास के वाहनों में भी आग लग गई थी। (Terror Alert)

Back to top button
error: Content is protected !!