Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Rain and Heat: देश में बारिश और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, दिल्ली ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

Rain and Heat: देश में गर्मी और बारिश का कहर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को गर्मी और भीषण लू के बीच कई इलाकों का तापमान 49.2 रिकॉर्ड दर्ज हुआ, जो देश के दूसरे शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा तापमान है। इधर, UP के बांदा में भी रविवार को तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:- Rain and Flood: असम में भारी बारिस और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

राजस्थान में भी भीषण गर्मी (Rain and Heat) और लू का सितम जारी है। गर्मी इतनी है कि जोधपुर में सड़कों पर पानी छिड़कना पड़ा। वहीं बीकानेर में पेड़ों में आग लग गई। चूरू में सबसे ज्यादा अधिकतम और जयपुर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में गर्मी ने बीते 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लुधियाना में तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री तक अधिक था।

कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री के पार

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार-मंगलवार को गर्मी (Rain and Heat) से कुछ राहत मिल सकती है। पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन ये राहत अस्थाई है। इसके बाद फिर गर्मी में तेजी आएगी। वहीं MP की राजधानी भोपाल में बादल छाने के कारण रविवार को दिन का तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक शहर में थोड़ी, थोड़ी देर के लिए बादल छाए। रात का तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.6 डिग्री की कमी आई। शहर में रविवार शाम 6 बजे तक तपिश बरकरार रही। शाम 6 बजे भी पारा 42 डिग्री पर था।

पंजाब और हरियाणा में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो एक चक्रवात का रूप ले सकता है। इसकी वजह से बारिश हो सकती है और सोमवार-मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में सोमवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते गोल्डन टेंपल में पानी का छिड़काव किया गया।

दुनिया के कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार

भारत में रविवार को एक तरफ तो रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रही। वहीं कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश का दौर चला। रविवार को दुनिया के 15 शहरों में 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। इसमें 12 शहर भारत और 3 पाकिस्तान के हैं। दूसरी ओर दुनिया के जिन 15 शहरों में रविवार को 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, उनमें 6 भारत के हैं। देश में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 220 मिमी बारिश केरल के कोच्चि में दर्ज हुई। ये दुनिया में चौथे स्थान पर रहा। सबसे अधिक 264 मिमी बारिश कनाडा के कारमान शहर में दर्ज हुई। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक असम-मेघालय के जोबाई में 290 मिमी, चेरापूंजी में 220 मिमी बारिश दर्ज हुई है, लेकिन ये स्थान अभी वर्ल्ड लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार 

असम और मेघालय के कई जिलों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। असम के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से इन इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। राज्य के होजाई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों के कई गांवों में पानी भर गया। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि लैंडस्लाइड से हाफलोंग में करीब 80 घर प्रभावित हुए हैं। भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हुई है। दीमा हसाओ जिले में बाढ़ से रेलवे लाइन बह गईं।

अंडमान-निकोबार मानसून पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर आज मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि केरल में 27 मई तक पहुंचेगा। उत्तर के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो से तीन दिन ओलों के साथ बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन धूलभरी आधी चलने की आशंका है। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है। हालांकि मानसून आने से पहले ही पर्वोत्तर में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!