Google Analytics —— Meta Pixel

एशिया पावर इंडेक्स में भारत का दबदबा, जापान और रूस को छोड़ा पीछे, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

Indias Global Power: एशिया में भारत की ताकत और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट में भारत ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। 40.5 अंकों के साथ भारत ने जापान और रूस जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट सामने आने के बाद बीजेपी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक साख और आर्थिक मजबूती का प्रमाण बताया है। वहीं राहुल गांधी की आर्थिक विकास को लेकर की गई टिप्पणियों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने जापान और रूस को पीछे छोड़ा है, जो क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान 15 अंकों के साथ 16वें नंबर पर है। बता दें कि यह रैंकिंग एशिया में देशों की आर्थिक, सैन्य और कूटनीतिक ताकत के आधार पर तैयार की जाती है।

यह भी पढ़ें:- धान खरीदी शुरू होते ही सक्रिय हुए बिचौलिए, धान के अवैध कारोबार पर चौतरफा वार, कई जिलों में छापेमारी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ये मेरे लिए गर्व की बात है। ये एक छोटी उपलब्धि नहीं है ये अपने में एक मान्यकरण है, जहां PM मोदी के उन प्रयासों को पहचाना जाता है, जहां पर अलग-अलग मंचों पर PM मोदी की समावेशी सोच के साथ और इसलिए वो अतिथि देवा भव: भारतीय सोच को वो दर्शाते हैं तो उनकी मन में भावना यही रहती है कि सब एक साथ एक मंच में आकर अलग-अलग देश कैसे साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे यही सोच पीएम मोदी की हमेशा रही है। यही कारण PM मोदी को आज अनकों देशों के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनके इसी प्रयासों का आज नतीजा है कि उनको इतना बड़ी मान्यता दी है। मैं PM मोदी को इसके लिए बधाई दूंगा। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2003 में फ्रैंक लोवी की ओर से स्थापित यह संस्थान वैश्विक रणनीतिक और आर्थिक रुझानों का अध्ययन करता है। इनकी नवीनतम रिपोर्ट एशिया पावर इंडेक्स 2026 है। इस थिंक टैंक ने एशिया के 27 देशों का विश्लेषण किया है और 131 अलग-अलग पैमानों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया है। (Indias Global Power)

राजनयिक प्रभाव में भारत ने 70.3 अंक हासिल किए: प्रसाद

उन्होंने कहा कि इनकी विस्तृत रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 40.5 अंक हासिल किए हैं, जो 2018 के मूल्यांकन की तुलना में एक सुधार है। भारत एशिया की तीसरी प्रमुख शक्ति के रूप में उभरा है, जो इसके बढ़ते राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका कारण भारत की आर्थिक क्षमता और आर्थिक स्थिरता है। भारत के पास ये दोनों ही खूबियां हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भविष्य के संसाधनों यानी फ्यूचर रिसोर्सेज, निवेश और भविष्य की संभावनाओं के मामले में भारत ने 56.2 अंक प्राप्त किए हैं। यह भारत की आर्थिक क्षमता और संभावनाओं में हुई उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, जहां तक ​​भारत के राजनयिक प्रभाव की बात है तो रिपोर्ट बताती है कि भारत ने 70.3 अंक हासिल किए हैं। सबसे अहम बात यह है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे एशिया में दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता हैं, उनसे आगे सिर्फ चीन के शी जिनपिंग हैं। यह इस रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्षों में से एक है। (Indias Global Power)

राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार

भारत की आर्थिक वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मेरा राहुल गांधी से एक सवाल है। मैंने संसद में कई बार कहा है कि आप अपना होमवर्क नहीं करते हैं। आपको कौन सिखाता है? मैं आपकी पढ़ाई-लिखाई की आदतों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन क्या आपके आस-पास के लोग भी अनपढ़ हैं? ये सभी रिपोर्टें ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हैं। राहुल गांधी, चूंकि न तो आप और न ही आपको सिखाने वाले लोग पढ़ने की जहमत उठाते हैं, तो फिर आप विदेश में किस आधार पर यह दावा करते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर है और इसका भविष्य अंधकारमय है? आपने भारत को बदनाम करने का बीड़ा उठा लिया है; हमें बताएं कि ऐसा क्यों है। वे बार-बार विदेश जाते हैं, ऐसा व्यवहार करते हैं, शर्मिंदा होते हैं, फिर भी ऐसा करना जारी रखते हैं। जब भी वे विदेश जाते हैं, तो वे भारत को शर्मिंदा करते हैं, अपमानित करते हैं और अनादर करते हैं। वे ऐसा लगातार करते रहते हैं, भले ही इससे उनकी अपनी ही छवि क्यों न खराब हो रही हो। (Indias Global Power)

सांसद रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बात कह रहा हूं कि राहुल गांधी, विदेश में भारत की साख के मामले में आप अपने ही परिवार की परंपराओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जब आप विदेश जाते हैं, तो आप अपने देश को ही बदनाम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पहली बात तो यह है कि वे पूरी तरह से हताश हैं, क्योंकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। अगर उन्हें वोट नहीं मिलते हैं, तो इसमें हम क्या कर सकते हैं? दूसरी बात, आसपास के सभी संदिग्ध हालात को देखते हुए यह साफ है कि राहुल गांधी भारत-विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। राहुल गांधी विदेशों में घूम रहे हैं और देश के प्रति अज्ञान फैला रहे हैं। एशिया पावर इंडेक्स 2026 में लिखा है कि इंडिया ने 40.5 प्वाइंट हासिल किए हैं। भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति है। यह हुआ है, क्योंकि एक आर्थिक स्थिरता और क्षमता है। भारत के प्रधानमंत्री मोदी रीजनल लीडर में आज शी जिनपिंग के बाद एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी नेता हैं। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसकी अन्य देशों के साथ आर्थिक रिश्तों में गिरावट नहीं आई है। भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि खुशी की बात है कि एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत रूस और जापान को पछाड़कर अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। (Indias Global Power)

हमारे देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी: मंडाविया

उन्होंने कहा कि तीसरे स्थान पर भी पहले से चीन और भारत का अंतर घटा है। ये बताता है कि भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे निचले स्तर से उठकर आज तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। आने वाले समय में भारत पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। RLD नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि हमारे विरोधी मित्र हंगर इंडेक्स को लेकर आमतौर पर सरकार की आलोचना करते थे। आज का आंकड़ा उनके लिए सही जवाब है और प्रधानमंत्री की जो लोकप्रियता है, वो प्रमाणित करती है कि उनके कार्यकाल में देश आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है, नए भारत का निर्माण हो रहा है। नया भारत बनाने में हमारे देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। खेल क्षेत्र में भी देश बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है और देश में एक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बने, इसलिए PM मोदी ने देश में ‘फिट इंडिया अभियान’, ‘खेलो इंडिया अभियान’ चलाया, टॉप योजनाएं लाई गई हैं, ताकि हमारे देश के खिलाड़ी को खर्च की चिंता न हो, खेल के मैदान में वो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। जब खिलाड़ी, एथलीट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है तो वह अपने माता-पिता, राज्य और राष्ट्र का गौरव बढ़ाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!