Google Analytics —— Meta Pixel

Shinzo Abe Murder: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, भारत में राजकीय शोक घोषित

Shinzo Abe Murder: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान भाषण दे रहे थे। इसी दौरान 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था। 2 गोलियां लगने के फौरन बाद शिजों आबे गिर पड़े। उन्हें हेलीकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन शिंजो नहीं बच पाए। जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा था। 

यह भी पढ़ें:- Balodabazar Family Court: कुटुम्ब न्यायालय में सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 जुलाई को होगी आयोजित

शिंजो आबे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि-  भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही। आज पूरे भारत में शोक है। इस मुश्किल वक्त में हम पूरी ताकत के साथ अपने जापानी भाई-बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने शिंजो के सम्मान में कल यानी 9 जुलाई को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की। (Shinzo Abe Murder)

शिंजो आबे पर हमला उस वक्त हुआ जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज आई और आबे गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मारी। बाद में ये साफ हुआ कि उन पर पीछे से फायरिंग हुई। हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। ये किसी टीवी कैमरे की तरह नजर आती है। जापानी मीडिया के मुताबिक  हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था। चश्मदीदों के मुताबिक मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। (Shinzo Abe Murder)

कैंपेनिंग कर रहे थे पूर्व PM

बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो आबे इसके लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। हमले के बाद सभा में अफरा-तफरी मच गई। आबे को लोग हाथों में उठाकर अस्पताल ले गए। शिंजो जापान के सबसे लंबे समय तक PM रहे। 67 साल के शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी यानी LDP से जुड़े थे। 2006 से 2007 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद 2012 से 2020 तक 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय यानी 9 साल तक PM पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता था। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, जिसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। PM मोदी के साथ आबे के अच्छे संबंध रहे। उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!