Google Analytics —— Meta Pixel

फिर हॉस्टल में नहा रही छात्रा का बनाया गया अश्लील वीडियो, पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

Hostel MMS: देश के शिक्षण संस्थाओं में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। ताजा मामला कानपुर के रावतपुर का है, जहां तुलसी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। ये खुलासा होने पर हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना है कि आरोपी वहां रोज आता था। ऐसे में शक है कि उसने दूसरी छात्राओं के भी वीडियो बनाए होंगे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, गुरुवार सुबह एक छात्रा बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान हॉस्टल के सफाई कर्मचारी ऋषि ने बाथरूम के दरवाजे के टूटे हिस्से से मोबाइल डालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:- चंडीगढ़ के बाद IIT बॉम्बे में अश्लील वीडियो बनाने का मामला, पढ़ें पूरी खबर

तभी छात्रा की नजर उस मोबाइल पर पड़ी। वह चीखी। उसकी आवाज सुनकर अन्य छात्राएं मौके पर पहुंचीं और ऋषि को पकड़ लिया। इसके बाद छात्राएं काकादेव थाने पहुंचीं, जहां उन्हें पता चला कि उनका हॉस्टल रावतपुर थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद वे रावतपुर थाने पहुंची और हंगामा करने लगीं। छात्राओं की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर एक्सपर्ट आरोपी के मोबाइल की जांच कर रहे हैं। छात्राओं ने बताया कि ऋषि हॉस्टल में काम करता है। इसीलिए वह अक्सर हॉस्टल में आता-जाता रहता है। वहां बाथरूम के दरवाजे का निचला हिस्सा टूटा हुआ है। ऋषि उसी हिस्से में अपने मोबाइल का कैमरा ऑन करके रख देता था और वीडियो बनाता था। (Hostel MMS)

यह भी पढ़ें:- उप स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य संयोजक को कारण बताओ नोटिस जारी, च्वांइस सेंटर भी निरस्त

बता दें कि तुलसी नगर का ये हॉस्टल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी का है। हॉस्टल में करीब 60 छात्राएं रहती हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। आरोपी ऋषि इस हॉस्टल में 7 साल से काम कर रहा है। वह सर्वोदय नगर का रहने वाला है। बता दें कि करीब 11 दिन पहले मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस आरोप में हिमाचल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया है। उसका नाम रंकज वर्मा है। (Hostel MMS)

ITI में भी सामने आया था मामला

वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की भी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती हैं। जानकारी के मुताबिक हिमाचल पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। MP के भोपाल में ​​​गोविंदपुरा स्थित ITI कैंपस में छात्रा का MMS बनाने का मामला सामने आया था। लड़की का कपड़े बदलते हुए वीडियो ITI के ही पूर्व छात्र खुशबू सिंह ठाकुर ने अपने मोबाइल से बनाया था। ये बात उसने पुलिस से पूछताछ में कबूल की है। उसने ये भी बताया कि आरोपी राहुल का लड़की के दोस्त से विवाद चल रहा है। इसी का बदला लेने के लिए उसने राहुल का साथ दिया था। एक आरोपी हिरासत में है। वहीं मुख्य आरोपी राहुल ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। (Hostel MMS)

Back to top button
error: Content is protected !!