Google Analytics —— Meta Pixel

दूसरे राज्यों तक बढ़ी संप्रेक्षण गृह की लड़कियों के बनाए कलश कैंडल की डिमांड

Kalash Candle Demand: अंबिकापुर संप्रेक्षण गृह की बालिकाओं द्वारा दीपावली के अवसर पर मिट्टी के कलश कैंडल और कलरफुल गिलास कैंडल बना रही हैं। उनके द्वारा बनाए गए सजावटी सामान इतने खूबसूरत हैं कि उसकी मांग लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, पंजाब और दिल्ली से भी आर्डर आया है। कलेक्टरकुन्दन कुमार ने बालिकाओं के हुनर को प्रोत्साहित करने जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ।

यह भी पढ़ें:- स्थानीय उत्पादों की बिक्री में प्रदेश में पहले स्थान पर राजनांदगांव का C-मार्ट

कलश कैंडल और गिलास कैंडल को संप्रेक्षण गृह की बालिकाएं स्वयं अपने हाथों से बनाती हैं। इसके बाद कैंडल को कैरी बैग में भरकर शुभकामना संदेश के साथ ग्राहक को भेजा जाता है। कैरी बैग और शुभकामना संदेश को भी बालिकाएं अपने हाथों से बनाती हैं। कैंडल बनाने के लिए आशियाना फाउंडेशन की प्रशिक्षिका आरती वर्मा और सम्प्रेषण गृह की संस्था प्रभारी प्रियंका व्यापारी के विशेष प्रयास से प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। (Kalash Candle Demand)

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की बिहान बाजार में शॉपिंग

दीपावली के मौके पर दुर्ग जनपद पंचायत परिसर में आयोजित बिहान बाजार में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दिवाली शॉपिंग के लिए पहुंचे, जहां पर उन्होंने मशरूम मोदक, धान की झालर और फ्लोटिंग दीए खरीदे। साहू को बिहान बाजार का सबसे खास आकर्षण फ्लोटिंग दीए लगे। उन्होंने समूह की महिलाओं से फ्लोटिंग दीए के बारे में पूछा। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस तरह से पानी में तैरने वाले दीये बहुत खूबसूरत लगते हैं और खूब बिक रहे हैं। गृहमंत्री ने इस मौके पर धान की झालर की खरीदी भी की। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में धान की झालर त्योहार के मौके पर लगाने की खूबसूरत परंपरा है जब धान पक जाती है तब दिवाली के मौके पर धान की बाली की सुंदर सजावट घरों में होती है और हमारे घर की सुंदरता इससे बहुत निखर जाती है। (Kalash Candle Demand)

साथ ही पड़की भी धान के दाने खाने आती है। इस तरह से दीवाली त्योहार प्रकृति से हमारे रिश्तों की खूबसूरती को भी बताता है। साहू ने इस मौके पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विक्रय की जा रही अन्य वस्तुओं को भी देखा। जिला पंचायत CEO अश्विनी देवांगन ने बताया कि यहां पर 51 समूहों ने स्टॉल लगाएं हैं। इसके साथ ही भिलाई में भी सीमार्ट में बड़ी संख्या में दिवाली की पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि शाम को बड़ी संख्या में लोग यहां शॉपिंग करने पहुंचते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव , जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। (Kalash Candle Demand)

Back to top button
error: Content is protected !!