Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदर्शनकारियों ने थाने में किया हमला, 36 पुलिसकर्मी घायल

Vizhinjam Police Station Attacked: केरल में अडाणी पोर्ट के निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसने हिंसक रूप ले लिया है। दरअसल, प्रदर्शकारियों ने विझिंजम थाने पर रविवार की रात हमला कर दिया है। इसमें 36 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक विझिंजम में लोग अडाणी पोर्ट नहीं बनने देना चाहते। इसके विरोध में 120 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी के बाद गुस्साए लोगों ने थाने में हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:- इस कंपनी ने 2 हजार 700 कर्मचारियों को निकाला, आधी रात को मैसेज कर कहा- अब आने की जरूरत नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक भीड़ इतना ज्यादा गुस्से में थी कि लाठी और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। इससे पुलिस की 4 जीप, 2 वैन और 20 मोटरसाइकिलों क्षतिग्रस्त हो गए। थाने में फर्नीचर और जरुरी दस्तावेजों को भी नष्ट कर दिया गया है। थाने में हमले के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है। विभाग ने क्षेत्र में 200 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। (Vizhinjam Police Station Attacked)

बता दें कि विझिंजम में लोग अडानी पोर्ट निर्माण को रोकने और तटीय कटाव का अध्ययन करने की मांग कर रहे हैं। इनमें स्थानीय निवासी, मछुआरे और लैटिन कैथोलिक सूबा के सदस्य शामिल हैं। 120 दिनों से चल रहे प्रोटेस्ट में बीच-बीच हिंसा भी हुईं। इसी को लेकर विझिंजम पुलिस ने रविवार को ही लैटिन आर्क बिशप थॉमस जे नेट्टो और अन्य पादरियों समेत 50 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। FIR में साजिश रचने और हिंसा में शामिल होने की बात कही गई है। इसी के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया और हिंसा भड़क गई। लोग थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। (Vizhinjam Police Station Attacked)

Back to top button
error: Content is protected !!