Google Analytics —— Meta Pixel

लैंडस्लाइड की वजह से बच्चों समेत 34 लोगों की मौत, मिट्टी में दबी यात्रियों से भरी बस

Colombia Landslide News: कोलंबिया में लैंडस्लाइड की वजह से बड़ा हादसा हुआ है, जहां रिसाराल्डा प्रांत में एक बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई है। नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट के मुताबिक मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं मलबे में अभी भी कई लोग दबे हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक अफसर ने बताया कि भारी बारिश के बाद रिसाराल्डा प्रांत में भूस्खलन हो गया। बस के साथ कुछ अन्य गाड़ियां भी मलबे में दब गईं।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने बदले 3 राज्यों के प्रभारी, कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की नई प्रभारी

बता दें कि बस कैली शहर से चोको प्रांत के कोंडोटो शहर जा रही थी। तभी प्यूब्लो रिको और सांता सेसिलिया के बीच ये हादसा हो गया। हादसे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि पहले एक कार हादसे का शिकार हुई। इसके चलते रास्ता बंद हो गया। पीछे आ रही गाड़ियां रुक गईं। हादसे के बाद एक जीप, बस और मोटरबाइक यहां रुकी हुई थी तभी अचानक से लैंडस्लाइड हुआ। मलबा इतनी तेजी से नीचे आया की कोई भाग नहीं पाया। बस में 2 ड्राइवर थे। कई यात्री भी सवार थे। (Colombia Landslide News)

 

वहीं कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बताया कि इस मुश्किल समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। रेस्क्यू टीम के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 9 लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें एक 7 साल की बच्ची को मलबे से जिंदा बाहर निकाला। हादसे में उसकी मां की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने कहा कि मरने वाले एक शख्स की पहचान गुइलेर्मो इबारगुएन के रूप में हुई है। उनके बेटे ने कहा कि हादसे के बाद मैं डर गया था। पापा ने बस से निकलने में मेरी मदद की। (Colombia Landslide News)

पापा ने मुझसे खिड़की के बाहर कूदने के लिए कहा। जैसे ही मैं बस से बाहर निकाला तो मैंने देखा की चारों तरफ कीचड़ और मिट्टी है। पापा ने मां और मेरी बहन को भी बाहर निकाला, लेकिन वो खुद को बाहर नहीं निकाल पाए। कोलंबिया की नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट के मुताबिक 2022 में अब तक 216 लोगों की मौत हुई है। 5 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए। वहीं वेनेजुएला देश में बाढ़ और भारी बारिश की वजह से हालात बेहद खराब हो गए। लैंडस्लाइड में 22 लोगों की मौत हुई। 3 राज्यों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि इस साल बारिश और बाढ़ ने कई देशों में भारी तबाही मचाई है। (Colombia Landslide News)

Back to top button
error: Content is protected !!