Budget Session 2023 : 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगी आम बजट

Budget Session 2023 : संसद का बजट सत्र, 31 जनवरी से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र 2023 में 66 दिन तक संसद चलेगी। इस बीच बजट सत्र में 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से बजट सत्र की शुरुआत होगी। पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें : Vivah Muhurat 2023 : 15 जनवरी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस साल शादी विवाह के लिए 59 मुहूर्त

बताया जा रहा है कि, बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। फिर 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2023-24 पेश करेंगी। संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर 2022 से लेकर 29 दिसंबर 2022 तक चलना था। पर हंगामे की वजह से अचानक समाप्त कर दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ मुलाकात की।

Budget Session 2023 में होगी कुल 27 बैठक

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट से बताया कि, बजट सत्र 2023 के संसद का कार्यवाही 31 जनवरी से आरंभ होगी। कार्यवाही 6 अप्रैल तक चलेगी और इस दौरान 27 बैठकें आयोजित की जाएंगी। ये सत्र लगभग 66 दिनों का होगा। अमृत काल महोत्सव के बीच आयोजित इस सत्र में मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण, केंद्रीय बजट और अन्य मुद्दों पर सार्थक बहस की उम्मीद जताई है।

Budget Session 2023 : 14 फरवरी से 12 मार्च तक होगा अवकाश

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि, बजट सत्र 2023 में अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा। ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों और विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें।

यह भी पढ़ें : 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, इस जगह होगी शादी

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट 2023

संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 13 मार्च को दूसरा भाग शुरू होगा।

पीएम मोदी की नीति आयोग में बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों के साथ मुलाकात की। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से राय और सुझाव लेने के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और इसकी चुनौतियों का आकलन किया।

Related Articles

Back to top button