Google Analytics —— Meta Pixel

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में 17 जून तक पहुंचने की उम्मीद, अभी हीट वेव की चेतावनी

Monsoon Reached Kerala: मानसून एक हफ्ते की देरी से आखिरकार केरल पहुंच गया है। प्रदेश के 95 फीसदी इलाके में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो ये बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। अगले हफ्ते तक उत्तर भारत पहुंच जाएगा। आमतौर पर केरल में 1 जून तक मानसून आ जाता है। IMD ने पहले 4 जून को मानसून के केरल पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था। बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है, जिससे केरल पहुंचने के लिए मानसून का रास्ता साफ हो गया।

यह भी पढ़ें:- पुल के पिलर के बीच फंसे 12 साल के बच्चे की मौत, 25 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया था बाहर

मानसून एक हफ्ते बाद महाराष्ट्र और गोवा में दस्तक दे सकता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस महीने के अंत में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश में 17 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है।  छत्तीसगढ़ में मानसून पहले बस्तर पहुंचता है। उसके बाद रायपुर में 20 या 21 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। भले ही मानसून केरल पहुंच गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 घंटे का लू का अलर्ट जारी किया है।

जांजगीर चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, महासमुंद, बलौदाबाजार, कांकेर, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा जिलों के एक दो स्थानों पर लू का अलर्ट छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा तापमान जांजगीर जिले का रहा, जहां 45.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद में भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। (Monsoon Reached Kerala)

मौसम विभाग से के मुताबिक एक द्रोणिका, उत्तरी छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक पूरे तेलंगाना में औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बनी हुई है। इसलिए केरल में मानसून की अनुकूल परिस्थितियां बताई जा रही है। केरल में मानसून की एंट्री के बाद छत्तीसगढ़ में भी बारिश का इंतजार एक हफ्ते के अंदर खत्म हो सकता है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म बिलासपुर संभाग है, जहां जांजगीर जिला सबसे गर्म रहा। रायगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में 43.2 डिग्री टेम्परेचर रहा। (Monsoon Reached Kerala)

दुर्ग में 42.6 डिग्री, राजनांदगाव में 42.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। महासमुंद जिले में 42.2 डिग्री तापमान रहा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले का तापमान 42.1 और दंतेवाड़ा 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारायणपुर जिले में 40.2 और कांकेर में 41.4 डिग्री तापमान रहा। इसी तरह बिलासपुर में 42 डिग्री, कोरबा जिले में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। तेज गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। सबसे ज्यादा दोपहिया सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि धूप और गर्मी सीधे पड़ती है। मानसून के आने से पहले अभी राहत की कोई उम्मीन नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!