Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के डॉक्टर अनुराग ने US में की PM मोदी से मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

PM Modi Meet Anurag: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा अभी सुर्खियों में हैं। सभी तरफ सिर्फ और सिर्फ मोदी और उनके अमेरिका दौरे की खबर चल रही है। बता दें कि दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात डॉक्टर अनुराग से हुई। अनुराग रायपुर में बतौर स्टूडेंट NIT रायपुर से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाया। इन दिनों अनुराग अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम के निदेशक और मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में मानसून दी एंट्री, बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर अनुराग से मुलाकात की भारत और अमेरिकी स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। अनुराग के अलावा वहां और भी शिक्षाविद पहुंचे। चर्चा के केंद्र में ये रहा कि भारत जैसे देश हेल्थ सेक्टर में डिजिटल तकनीक का किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। PM ने इसके बाद अमेरिकी शिक्षा क्षेत्र के आठ विशेषज्ञों से अलग से मुलाकात की। इस बैठक की एक खासियत ये रही कि अमेरिकी शिक्षा व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करने वाले आठों सदस्य भारतवंशी थे। (PM Modi Meet Anurag)

प्रतिनिधित्व करने वालों में शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन डॉ. माधव वी राजन, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ऑफ मार्के टग प्रोफेसर जगमोहन राजू, बुफैलो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सतीश त्रिपाठी शामिल थे। चर्चा का मुख्य बिंदू भारत की नई शिक्षा नीति के तहत अमेरिकी विश्वविद्यालय के साथ सहयोग को बढ़ावा देना और शोध संबंधों को प्रगाढ़ बनाना है। PM मोदी ने फिर अमेरिका के 6 प्रमुख थिंक टैंक के लोगों से मुलाकात की। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। (PM Modi Meet Anurag)

PM मोदी से मिलने वालों में काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के नामित प्रेसिडेंट माइकल फ्रोमैन, एशिया सोसायटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के वाइस प्रेसिडेंट डेनियल रसेल, मैराथन इनीसिएटिव के सह-संस्थापक एलब्रिज कोलबि जैसे नाम थे। चर्चा का मुद्दा क्षेत्रीय और वैश्विक दोनों रहा। PM मोदी ने अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित भी किया। इस दौरान अमेरिकी सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। PM मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में संसद को धन्यवाद दिया। भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते हुए उन्होंने कहा- AI का मतलब है, अमेरिका और इंडिया। (PM Modi Meet Anurag)

PM मोदी के पूरे भाषण के दौरान उन्हें अमेरिकी संसद में 15 बार स्टैंडिंग ओवेशन मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका पर मार्टिन लूथर किंग और गांधी का प्रभाव है। PM मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे यहां 2500 पार्टियां हैं। हमारी 22 ऑफिशियल भाषाएं हैं। हजारों बोली है। हर 100 मील पर खाने का तरीका बदल जाता है। भारत में विविधता जिंदगी जीने का प्राकृतिक तरीका है। भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसके बाद अमेरिकी सांसदों ने उनका ऑटोग्राफ लिया। साथ ही सेल्फी भी ली। (PM Modi Meet Anurag)

Back to top button
error: Content is protected !!