Google Analytics —— Meta Pixel

विधवा महिलाओं का प्रदर्शन जारी, अब तक नहीं मिली अनुकंपा नियुक्ति, अब मंत्रालय का घेराव करेंगी महिलाएं

Performance of Widows : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेशभर की विधवा महिलाएं अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर करीब 9 महीने से प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। दिवंगत शिक्षाकर्मियों की विधवाएं बूढ़ातालाब धरना स्थल पर अपनी मांग को मनवाने के लिए नए-नए तरीके से प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी ओर कर रही है।

यह भी पढ़े :- राजस्थान में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- कांग्रेस मतलब लूट की दुकान…

अब इसी कड़ी में अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ ने बड़े स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। संघ के बैनर तले विधवा महिलाएं 11 जुलाई को मंत्रालय का घेराव करेंगी। (Performance of Widows )

यह भी पढ़े :- मिशन 2024 के लिए जेपी नड्डा ने बनाई नई राष्ट्रीय कार्यसमिति, धरमलाल और विष्णुदेव साय टीम में शामिल

दरअसल, दिवंगत पंचायत शिक्षक की विधवाएं अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर 272 दिनों से आंदोलन कर रही है। विधवा महिलाएं 20 अक्टूबर 2022 से एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलनरत है। (Performance of Widows )

महिलाओं ने सीएम हॉउस का घेराव से लेकर आत्मदाह तक की कोशिश की है, लेकिन बावजूद इसके सरकार ने अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं की है। अब अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ 11 जुलाई को 3 बजे मंत्रालय का घेराव करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!