Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री आज पाटन में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  (Chief Minister Bhupesh Baghel) आज 30 जुलाई को दुर्ग जिले के पाटन स्थित ग्राम दरबार मोखली में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- विश्व बाघ दिवस: छत्तीसगढ़ की प्रदर्शनी को देशभर के लोगों ने सराहा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.50 बजे पाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम दरबार मोखली के क्रिकेट ग्राउण्ड में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात रेस्ट हाउस के लोकार्पण कार्यक्रम में जायेंगे और छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह-2023 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री (Chief Minister Bhupesh Baghel) पाटन से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 1.50 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े :- रायपुर के बाद बिलासपुर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे CM भूपेश, पढ़ें पूरी खबर

Back to top button
error: Content is protected !!