Google Analytics —— Meta Pixel

तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत

Accident in Gorakhpur: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में भीषण हादसा हुआ। दरअसल, सड़क किनारे खड़ी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पंचर होने के बाद रोडवेज में बस को सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। इस दौरान कुछ यात्री दूसरी बस में बैठने के लिए नीचे उतरे थे और कुछ बस में ही थे। तभी ट्रक ने यात्रियों को रौंद दिया। घायलों को 5 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत बहुत नाजुक है।

यह भी पढ़ें:- Dhanteras 2023: धनतेरस आज, जानिये कौन है भगवान धन्वंतरि देव, पढ़ें यह पूरी ख़बर

इधर, सूचना मिलते ही SP सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया। ये हादसा गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास हुआ है। पुलिस के मुताबिक गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी। रात में करीब 12.30 बजे जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके ड्राइवर और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगवाई थी। एक खाली बस गोरखपुर से पहुंची और सवारियों को बैठा रही थी। कुछ सवारी बस में बैठ गए थे। जबकि कुछ दोनों बसों के बीच खड़े थे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। (Accident in Gorakhpur)

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया था। वहीं 4 लोगों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। फिलहाल अभी 2 मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जिनकी पहचान हुई है उनमें शैलेश पटेल (25), सुरेश चौहान (35) निवासी तुर्कपट्टी, कुशीनगर, ​नीतेश सिंह (25) निवासी मदरहा, हाटा कुशीनगर, हिमांशु यादव (24) निवासी मिश्रीपट्टी पडरौना, कुशीनगर शामिल हैं। बता दें कि भारत में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हादसों की खबरें सामने आ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण यातायात नियमों का पालन नहीं करना है। (Accident in Gorakhpur)

Back to top button
error: Content is protected !!