Google Analytics —— Meta Pixel

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, PM मोदी ने कहा- उनका सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: 25 दिसंबर यानी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर देश के सभी परिवारजनों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन। वे जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस पर किसानों को मिलेगी सौगात, 2 साल का बकाया बोनस जारी करेंगे CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नए छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। उन्होंने कहा है कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय भी थे। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए भी जाने जाते हैं। (Atal Bihari Vajpayee Jayanti)

उन्होंने कहा कि बाजपेयी जी की याद में उनका जन्मदिन ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को खरीफ विपणन साल 2014-15 और 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान किया जा रहा है। वहीं राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि वाजपेयी जी एक महान राजनेता, विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता, लेखक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ एक जननायक थे। वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। हरिचंदन ने सुशासन दिवस की शुभकामना देते हुए कहा है कि वाजपेयी जी के आदर्शों को हम जीवन में उतारने का संकल्प लें। (Atal Bihari Vajpayee Jayanti)

25 दिसंबर 1924 में ग्वालियर में हुआ था अटल जी का जन्म

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी सबसे पहले 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने थे और उसके बाद 1998 में उन्होंने केंद्र में 13 महीनों की सरकार चलाई थी। 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और 2004 में एनडीए की हार तक इस पद पर बने रहे। वहीं 16 अगस्त 2018 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। (Atal Bihari Vajpayee Jayanti)

Back to top button
error: Content is protected !!