Google Analytics —— Meta Pixel

ठंड से बचने के लिए जलाई आग बन गई काल, दो जुड़वां बहनों की जलकर हुई मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में झकझोर देने वाली घटना हुई है. गंभीर रूप से जलने के कारण 5 महीने की दो जुड़वां बहनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चों की मां ने ठंड से बचाने के लिए खाट के नीचे आग जलाई थी. इसके बाद आग फैल गई और दोनों बच्चियां गंभीर रूप से जल गईं. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें:- 22 जनवरी को कर्नाटक के सभी मंदिरों में होगी पूजा, डिप्टी CM शिवकुमार ने कहा- हम भी हिंदू हैं…

मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दिन में करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा औंछा में दिलीप यादव की 5 महीने की जुड़वां बेटियां हैं. बच्चों की मां ने ठंड से बचाने के लिए खाट के नीचे आग जलाई थी, आग धीरे-धीरे फैल गई और दोनों बच्चियां गंभीर रूप से जल गई. (UP News)

एसपी ने बताया कि बच्चियों को जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनकी दुखद मृत्यु हो गई. (UP News)

Back to top button
error: Content is protected !!