Google Analytics —— Meta Pixel

ISIS ने ली मॉस्को आतंकी हमले की जिम्मेदारी, कल राष्ट्रीय शोक घोषित

Moscow Terrorist Attacks: रूस की राजधानी मॉस्को स्थित क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ISIS-K ने ली है। वहीं मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 4 हमलावर हैं और 7 लोग उनकी मदद करने वाले बताए गए हैं। हमले के करीब 24 घंटे के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कल यानी 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पुतिन ने कहा कि हमलावरों ने यूक्रेन की तरफ भागने की कोशिश की। सभी को पकड़ लिया गया है, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। पुतिन ने कहा कि हमारे दुश्मन हमें बांट नहीं सकते हैं।  

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, अलग-अलग हादसे में 6 लोगों की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के सिक्योरिटी सर्विस के चीफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया है कि चार संदिग्ध सफेद रंग की कार में भागने की कोशिश कर रहे थे। सेना जैसी वर्दी पहने 4 आतंकियों ने अंधाधुंध गोली चलाई। बम फेंके और फरार हो गए। हालांकि उन्हें रूस-यूक्रेन बॉर्डर से पकड़ा गया। इधर, रूस के पूर्व राष्ट्रपति और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरपर्सन​​​​​​ दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि खून का बदला खून से लिया जाएगा। आतंकवादी सिर्फ आतंक की भाषा ही समझते हैं। जब तक बल का मुकाबला बल से नहीं किया जाता और आतंकवादियों की मौत के साथ-साथ उनके परिवारों पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक किसी भी जांच का कोई मतलब नहीं है। (Moscow Terrorist Attacks)

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हम मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत, रूस की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। रूस का कहना है कि आतंकियों ने पूरे हॉल को जलाने की कोशिश की थी। जांच के दौरान हॉल में कैमिकल्स मिले हैं। आतंकी संगठन IS ने बयान जारी किया है। साथ ही कहा है कि इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हो गए। (Moscow Terrorist Attacks)

अमेरिकी दूतावास ने दी थी चेतावनी

आतंकी संगठन ने कहा कि उनके सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौटने से पहले उस जगह पर भारी तबाही हुई। हमला करने के बाद हमारे लड़ाके मौके से भाग निकले। रूस के हमले में यूक्रेन का हाथ होने का शक जताया था। इस पर यूक्रेन ने बयान जारी करते हुए कहा था कि हम इस तरह के आरोपों को यूक्रेन विरोधी उन्माद को बढ़ावा देने के रूप में मानते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में यूक्रेन को बदनाम करने का तरीका है। हमारे देश के खिलाफ रूसी नागरिकों को लामबंद किया जा रहा है। 7 मार्च को रूस में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने किसी बड़े हमले की चेतावनी दी थी। (Moscow Terrorist Attacks)

Back to top button
error: Content is protected !!