Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : घर की बाड़ी में दफ़न मिली नवविवाहिता की लाश, पति की तलाश में जुटी पुलिस

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को मारकर 2 फीट गड्ढे में गाड़ दिया। उनकी शादी अभी महीनेभर पहले ही हुई थी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। बाड़ी से बदबू उठने पर लोगों को लाश दबे होने की जानकारी हुई। मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- बीजेपी ने सोशल मीडिया में लिखा- Get_Out_Supriya, कांग्रेस नेत्री के खिलाफ पार्टी ने खोला मोर्चा, पढ़े पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 22 वर्षीय रेशमी वर्मा है। वह कुल्लू गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, एक महीने पहले 18 फरवरी को ही ग्राम लुक के रहने वाले ओमप्रकाश वर्मा के साथ उसकी शादी हुई थी। मृतका की सास बीरन बाई ने बताया कि, वह शनिवार को धमधा के अछोटी गांव गई थी। बेटे और बहू ने उसे पैर छूकर विदा किया था। (Chhattisgarh News)

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी
सोमवार को जब वह घर लौटी तो बड़ा बेटे रमाकांत की पत्नी करुणा ने बताया कि, आपके बेटे-बहू ओमप्रकाश और रेशमी बिना बताए कहीं चले गए हैं। इसके बाद आनन-फानन में परिवार ने दोनो के लापता होने की सूचना थाने में दी। दो दिन तक दोनों की पतासाजी की गई, पर वे कहीं नहीं मिले। इसके बाद गुरुवार की सुबह मृतका की सास बाड़ी में राख फेंकने निकली थी, तभी उसे बदबू आई। आस-पास के लोगों को पता चलने के बाद जब एक गड्ढे को खोदा गया तो वहां बहू की लाश मिली।

वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस के द्वारा महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए रायपुर लैब भेज दिया है‌। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मृतका के ससुर और आरोपी के अन्य छह भाइयों से भी पूछताछ की है। पुलिस अब मृतक महिला के पति की तलाश में जुटी हुई है। Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!