Google Analytics —— Meta Pixel

Surat Lok Sabha Elections : धोखा हुआ मेरे साथ, बोले सूरत के कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी, पर्चा ख़ारिज होने की ये बताई वजह

Surat Lok Sabha Elections 2024 : गुजरात में सूरत लोकसभा सीट पर नामांकन खारिज होने के बाद अयोग्य करार दिए गए कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी ने अब सामने आकर पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। ये वही नीलेश कुंभानी हैं, जिनका पर्चा रद्द होने और दूसरे उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की वजह भाजपा के मुकेश दलाल सूरत से निर्विरोध जीते थे।

यह भी पढ़े :- टीएमसी के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं घुसपैठी: PM नरेंद्र मोदी

अब 20 दिनों के बाद मीडिया के सामने आकर नीलेश कुंभानी ने कहा है, ‘मैंने कांग्रेस को धोखा नहीं दिया था बल्कि कांग्रेस ने मुझे घोखा दिया है।’ कांग्रेस की पोल खोलते हुए नीलेश कुंभानी ने कहा, ‘यह कांग्रेस ही थी जिसने 2017 में उन्हें सबसे पहले धोखा दिया था।’

नीलेश कुंभानी ने कहा कि वह गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल और पार्टी के राजकोट लोकसभा उम्मीदवार परेश धनानी के प्रति सम्मान के कारण इतने दिनों तक चुप थे। नीलेश कुंभानी ने कहा, ”कांग्रेस नेता मुझ पर विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, यह कांग्रेस ही थी जिसने 2017 के विधानसभा चुनावों में मुझे सबसे पहले धोखा दिया, जब सूरत की कामरेज विधानसभा सीट से मेरा टिकट आखिरी समय में रद्द कर दिया गया था। यह कांग्रेस थी जिसने पहली गलती की, मैंने नहीं।”

नीलेश कुंभानी ने कहा, जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए राज्य के कांग्रेस प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल, परेश धनानी, आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है। नीलेश कुंभानी ने कहा, ”मैं ऐसा नहीं करना चाहता था लेकिन मेरे समर्थक, कार्यालय कर्मचारी और कार्यकर्ता परेशान होने लगे थे क्योंकि पार्टी को सूरत में पांच स्वयंभू नेताओं द्वारा चलाया जा रहा है और वे न तो काम करते हैं और न ही दूसरों को काम करने देते हैं। हालांकि AAP और कांग्रेस इसका हिस्सा हैं।” नीलेश कुंभानी ने आरोप लगाया, जब मैं यहां आप नेताओं के साथ प्रचार करता था तो इंडिया गठबंधन पर इन नेताओं ने आपत्ति जताई थी। (Surat Lok Sabha Elections 2024)

2022 में भाजपा से हारे थे कुंभानी
नीलेश कुंभानी ने 2022 का विधानसभा चुनाव कामरेज से लड़ा, लेकिन भाजपा से हार गए। 21 अप्रैल को, कुंभानी का नामांकन फॉर्म खारिज कर दिया गया था क्योंकि उनके तीन प्रस्तावकों ने जिला रिटर्निंग अधिकारी को हलफनामा देकर दावा किया था कि उन्होंने दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। (Surat Lok Sabha Elections 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!