वैष्णो देवी श्रदालुओं को अब प्रसाद में मिलेगा पौधा, नर्सरी में तैयार हो रहा है ‘अनूठा उपहार’
Sri Mata Vaishno Devi : माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रसाद के रूप में एक पौधा देगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है, हालांकि पौधा कब से वितरित किया जाएगा इसकी तारीख तय नहीं की गई है। पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
यह भी पढ़े :- Swati Maliwal Medical Report : स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, पैर और चेहरे पर चोट की पुष्टि
श्रद्धालुओं को भेंट किए जाने वाले इन पौधों को निहारिका परिसर में एक हाईटेक आउटलेट से वितरित किया जाएगा। ये पौधे कटड़ा के पैंथल ब्लॉक के कुनिया गांव में Sri Mata Vaishno Devi श्राइन बोर्ड द्वारा स्थापित की गई एक हाई-टेक नर्सरी से लिए जाएंगे। नर्सरी में स्थानीय जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल पौधों की देशी प्रजातियों को तैयार किया जा रहा है।
Sri Mata Vaishno Devi श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर अन्य सुविधाओं के साथ बोर्ड पर्यावरण संरक्षण को भी सुनिश्चित कर रहा है। श्राइन बोर्ड ने तीर्थ क्षेत्र में विभिन्न देशी प्रजातियों के मिट्टी को बांधने वाले पौधों और फूलों के पौधों का बड़े पैमाने पर रोपण किया गया है। इन पौधों को तैयार करने के लिए बोर्ड ने नर्सरी की भी स्थापना की है।



