यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में 28 लोगों की मौत, 22 यात्री घायल

Pakistan Road Accident: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां के बलूचिस्तान प्रांत में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, जिसमें सवार 28 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 22 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक बस बलूचिस्तान के तुरबत शहर से राजधानी क्वेटा जा रही थी। हालांकि क्वेटा से करीब 700 किलोमीटर दूर वाशुक के पास खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 22 लोगों ने अस्पताल ले जाते के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:- अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान, अंबिकापुर हादसे में 3 लोगों की मौत
सहायक आयुक्त इस्माइल मेंगल ने कहा कि यात्री बस का एक टायर मोड़ पर फट गया, जिसके चलते चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस गहरी खाई में गिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। पाकिस्तान में भी सड़क हादसे की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, लोग यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते हैं, जिसकी वजह से हादसे का शिकार हो रहे हैं। 18 मई 2024 को भी पंजाब के खुशाब जिले में ऐसी ही घटना हुई थी। (Pakistan Road Accident)
3 मई 2024 को हुई थी 20 लोगों की मौत
दरअसल, एक ट्रक के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 9 लोग घायल हो गए थे। इससे पहले तीन मई को गिलगित बाल्टिस्तान में हुए सड़क हादसे में 20 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 21 लोग घायल हो गए थे। वहीं 20 अगस्त 2023 को पंजाब प्रांत में एक बस और पिकअप के बीच टक्कर के बाद आग लग गई थी, जिसमें दोनों वाहनों के ड्राइवरों समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 15 लोग घायल हुए थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना लाहौर से लगभग 140 किमी दूर फैसलाबाद मोटरवे के पिंडी भट्टियां शहर में हुई थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो कराची से इस्लामाबाद जा रहे थे। (Pakistan Road Accident)



