Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान शुरू, विवेकानंद रॉक पर 1 जून तक रहेंगे ध्यानमग्न

PM Modi Dhyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भगवती अम्मन मंदिर में प्रार्थना की। इसके बाद विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम पहुंचे, जहां उनका 45 घंटे का ध्यान शुरू हो गया है, जो 1 जून की शाम तक जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी जगह पर ध्यान कर रहे हैं, जहां स्वामी विवेकानंद ने सन् 1892 में ध्यान किया था। बता दें कि 30 जून को आखिरी चरण के लिए प्रचार थम गया, जिसके बाद PM मोदी शाम को कन्याकुमारी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले भगवती देवी अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें:- 150 फीट गहरी खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस, हादसे में 22 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

पूजा के दौरान PM मोदी ने दक्षिण भारत में लुंगी की तरह पहने जाने वाला परिधान पहना था। साथ ही शॉल ओढ़े थे। पुजारियों ने उन्हें विशेष आरती कराई और प्रसाद, शॉल और देवी भगवती अम्मन की फ्रेम में मढ़ी हुई तस्वीर दी। PM मोदी तिरुवनंतपुरम से कन्याकुमारी हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। हालांकि यहां से वे ध्यान मंडपम तक सामान्य लोगों के फेरी के जरिए पहुंचे। कन्याकुमारी में 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के लिए तमिलनाडु पुलिस का कोस्टल सिक्योरिटी ग्रुप, कोस्ट गार्ड और नेवी भी तैनात है। (PM Modi Dhyan)

विपक्ष ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

वहीं PM मोदी के ध्यान पर जाने के लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में दो दिनों के लिए ध्यानमग्न रहेंगे। राहुल गांधी ने यहीं से 7 सितंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। मुझे यकीन है कि मोदी इस बात पर ध्यान दे रहे होंगे कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन कैसा होगा। वहीं कपिल सिब्बल ने कहा था कि अगर PM वहां प्रायश्चित करने जा रहे हैं तो अच्छा है क्योंकि जिस इंसान को विवेक का अर्थ ही नहीं पता, वह क्या ध्यान लगाएगा। इससे पहले कांग्रेस ने 29 मई को आरोप लगाया था कि PM नरेंद्र मोदी की ध्यान यात्रा आचार संहिता का उल्लंघन है। हालांकि ध्यान यात्रा करने पर कानून के तहत कोई रोक नहीं है। (PM Modi Dhyan)

Back to top button
error: Content is protected !!