Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update: आसमान से बरस रही आग, भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने बता दिया डेट, पढ़े पूरी खबर

Weather Update: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई राज्यों में तापमान 50 के पास पहुंच चुका है. हर तरफ बस यही सवाल है कि आखिर भीषण गर्मी से कब छुटकारा मिलेगी. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 जून तक भारत के बड़े हिस्से में शुष्क मौसम की स्थिति के साथ-साथ अत्यधिक गर्म लहर चलने की संभावना है, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश आदि शामिल हैं. हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही कहा है कि 30 मई के बाद से कई राज्यों में लू की तीव्रता में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें:- 150 फीट गहरी खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस, हादसे में 22 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

मौसम विभाग (Weather Update) ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमोत्तर भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-NCR के लिए राहत की खबर दी है. IMD ने एक बयान में कहा कि आने वाले पश्चिमी वक्षिोभ का असर यहां दिखने वाला है. अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बहने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवा के कारण बारिश या तूफान और स्थिति बन सकती है. इस कारण तापमान में मध्यम गिरावट हो सकती है. अगले 2-3 दिनों के दौरान भीषण गर्मी की स्थिति कम हो जाएगी. हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी
पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर लू का असर रहेगा। धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। इसके बाद एक से दो जून तक का येलो अलर्ट है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 से 28 डिग्री रह सकता है। धूल भरी आंधी, तेज हवाओं की संभावना है। 2 जून को बूंदाबांदी हो सकती है। हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं, 3 से 6 जून तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। आसमान साफ रहेगा। (Weather Update)

Back to top button
error: Content is protected !!