Google Analytics —— Meta Pixel

वक्फ संशोधन बिल पर जमकर सियासत, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप

Politics on Waqf Amendment: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि इस विधेयक से किसी भी धार्मिक संस्था की स्वतंत्रता में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। किसी के अधिकार छीनने की बात तो भूल ही जाइए। यह विधेयक उन लोगों को अधिकार देने के लिए लाया गया है, जिन्हें कभी अधिकार नहीं मिले, जो विधेयक लाया गया है, वह सच्चर समिति की रिपोर्ट पर आधारित है, जिसे कांग्रेस ने बनाया था। रिपोर्ट में सुधार की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें:- वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विपक्ष, कांग्रेस समेत 9 पार्टियों ने जताया विरोध

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड में कोई पहली बार संशोधन नहीं हुआ है। कई बार हो चुका है। उस समय तो किसी ने हंगामा नहीं किया। ये PM मोदी का विरोध करते हैं और भ्रम फैलाते हैं। वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता के लिए ये संशोधन किया गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वक्फ बोर्ड में ये जो संशोधन करने का बिल आया है इसको लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं कि ये बिल मुसलमान विरोधी है। मुसलमानों का हक छीनने के लिए इस कानून को लाया जा रहा है। जबकि ये वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता लाने की सोच के साथ इस कानून को लाया जा रहा है। (Politics on Waqf Amendment)

संपत्तियां हड़पने के कई विवादास्पद मामले थे: धामी

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वक्फ बोर्ड में संपत्तियां हड़पने के कई विवादास्पद मामले थे। इस बिल से इस तरह की गतिविधियां रुकेंगी। विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य विरोध करना है। वे सरकार की हर बात का विरोध करते हैं। BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा कि पूरे देश को इस बिल का इंतजार था, जो आज पेश किया गया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इस विधेयक से सभी और मुस्लिम समाज के लोग तहे दिल से स्वागत करते हैं। ये एक सुशासन समर्थक, प्रो पारदर्शिता, प्रो महिला..प्रो गरीब मुस्लिम कदम है, ये भ्रष्टाचार विरोधी, भू-माफिया विरोधी है। इसलिए हम इसका स्वागत करते हैं। इसमें पारदर्शिता है। (Politics on Waqf Amendment)

वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में हैं पार्टी: शंभावी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तृष्टिकरण की राजनीति के चलते जिस प्रकार से असीमित ताकतें वक्फ बोर्ड या वक्फ कानून में थी वो ताकते संविधान सम्मत में नहीं थी। आज सभी मुस्लिम इस वक्फ(संशोधन) विधेयक के पक्ष में है। LJP (रामविलास) की सांसद शंभावी चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी इस बिल के समर्थन में है, क्योंकि हमारी पार्टी के संस्थापक (रामविलास पासवान) शुरू से ही अल्पसंख्यक के लिए एक बुलंद आवाज रहे हैं। हम आज भी वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में हैं। अगर यह बिल कमिटी के पास जाती है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। (Politics on Waqf Amendment)

विपक्ष हर चीज का विरोध करता रहेगा: हेमा

दिल्ली हज कमिटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि वक्फ बोर्ड के अधिनियम में संशोधन एक पारदर्शी, जवाबदेही और समान प्रतिनिधित्व की व्यवस्था के साथ एक प्रभावी कानून बनाने की ओर बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है। इस संशोधन के तहत मुस्लिम समाज के सभी वर्गों की भागीदारी का इंतजाम किया गया है। 21वीं सदी की जो सबसे महत्वपूर्ण मांग है, महिलाओं के समावेश की बात की गई है, तो विपक्ष को इसमें क्या समस्या है। क्या वे महिला विरोधी हैं? दूसरी बात है वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग न हो। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि इस पर राजनीति की जा रही है। विपक्ष हर चीज का विरोध करता रहेगा। प्रधानमंत्री इतनी अच्छी चीजें लेकर आए हैं, उन्हें सब गलत लगता है। (Politics on Waqf Amendment)

Back to top button
error: Content is protected !!