Independence Day 2024: आज देशवासियों को संबोधित करेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Independence Day 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज (बुधवार) शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने CM विष्णुदेव साय से की मुलाकात, कहा- ‘साय वही जो साया दे’
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (14 अगस्त, 2024 ) 78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। ये संबोधन शाम 7:00 बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और फिर अंग्रेजी संस्करण में प्रसारित होगा।
यह भी पढ़े :- छोटे व्यवसायियों को परेशान न किया जाए: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
बता दें कि राष्ट्रपति का यह संबोधन दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषा में ये भाषण प्रसारित करेगा।
मालूम हो कि द्रौपदी मुर्मू ने जुलाई 2022 में भारत में सर्वोच्च संवैधानिक पद पर नियुक्त होने वाली पहली आदिवासी महिला बनकर इतिहास रचा था। वहीं पिछले साल स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024)की पूर्व संध्या पर, भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू ने एक शक्तिशाली भाषण के साथ राष्ट्र को संबोधित किया था ।



