Google Analytics —— Meta Pixel

India Population Report: 2036 तक 152.2 करोड़ हो जाएगी भारत की आबादी

India Population Report: 2036 तक भारत की जनसंख्या 152.2 करोड़ होने की संभावना है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ‘भारत में महिला और पुरुष 2023’ रिपोर्ट में ऐसा अनुमान लगाया गया है। फरवरी 2011 में, जब पिछली राष्ट्रीय जनगणना हुई थी, तो देश की जनसंख्या 121,08,54,977 पाई गई थी।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट (India Population Report) में कहा, “रिपोर्ट एक व्यापक और व्यावहारिक दस्तावेज है, जो भारत में पुरुषों और महिलाओं की स्थिति को पेश करने की कोशिश करती और अलग-अलग विषयों पर डेटा देती है। इसका अलग-अलग डेटा पुरुषों और महिलाओं के अलग-अलग समूहों के बीच मौजूद असमानताओं को समझने में मदद करता है।

यह भी पढ़े :- Independence Day 2024: आज देशवासियों को संबोधित करेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

स्टडी के अनुसार, 2036 में देश की कुल आबादी में 48.8% महिलाएं होंगी, जबकि 2011 में यह 48.5% थी। इस हिसाब से जेंडर रेश्यू 943 महिलाओं (प्रति 1000 पुरुषों) से 952 तक जाने का अनुमान है।

इसके अलावा, 15 साल से कम उम्र के व्यक्तियों का अनुपात 2036 में घटने का अनुमान है, जिसका सबसे बड़े कारण प्रजनन क्षमता (Fertility) में गिरावट लगती है।
इसके उलट, रिपोर्ट से पता चलता है कि इन 25 सालों में 60 साल और उससे ज्यादा उम्र वालों का रेश्यू बढ़ गया होगा।

भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश
पिछले साल अप्रैल में, संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि चीन ‘जल्द ही दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के रूप में अपना लंबे समय से चला आ रहा दर्जा खो देगा। पिछले महीने, विश्व निकाय ने अपनी ‘द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2024’ रिपोर्ट में कहा था कि, भारत की जनसंख्या ‘2060 के दशक की शुरुआत में लगभग 1.7 बिलियन (170 करोड़) (India Population Report) तक पहुंच जाएगी और फिर 12% की गिरावट आएगी, लेकिन देश पूरी सदी में दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना रहेगा।

घट रही कुल प्रजनन दर
कुल प्रजनन दर (टीएफआर) साल 2016 में 2.3 थी जो साल 2020 में घटकर 2.0 पर आ गई। ग्रामीण इलाकों में टीएफआर 2.5 से घटकर 2.2 हो गई, जब कि शहरी इलाकों में यह 1.8 से घटकर 1.6 हो गई।

स्टार्टअप में महिलाओं ने दिखाया दम…उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने जनवरी 2016 में अपनी स्थापना के बाद से दिसंबर 2023 तक कुल 1,17,254 स्टार्टअप को मान्यता दी है। इनमें से 55,816 स्टार्टअप ( 47.6 फीसदी) महिलाएं संचालित करती हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!